NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने ली सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधकों की क्लास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कलेक्टर ने ली सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधकों की क्लास
रायगढ़

कलेक्टर ने ली सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधकों की क्लास

विद्यार्थियों के भविष्य एवं शिक्षा के गुणवत्ता के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खराब परीक्षाफल पर दी कड़ी चेतावनी

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:18 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले के सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त अशासकीय निजी विद्यालयों के प्राचार्य, संस्था प्रमुख एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जहां शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षाफल सुधार तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता से समीक्षा की गई।
बैठक में सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षाफल की गहन समीक्षा करते हुए विद्यालयवार प्रदर्शन का परीक्षण किया गया। जिन विद्यालयों का परीक्षाफल संतोषजनक नहीं पाया गया, उन्हें कड़ी चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिए गए कि आगामी सत्र में परिणाम सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा निर्देशित करते हुए कहा गया कि विद्यार्थियों के भविष्य एवं शिक्षा की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालयों को विद्यार्थियों के एकेडमिक स्तर में सुधार लाने पर विशेष ध्यान देने, नियमित कक्षा संचालन सुनिश्चित करने तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों को आवश्यक एवं कड़े निर्देश जारी किए गए।
समीक्षा के दौरान सत्र 2025-26 में कक्षा संचालन की स्थिति, सत्र 2026-27 के लिए लक्ष्य निर्धारण, कक्षावार पाठ्यपुस्तकों की सूची, विद्यालय बसों की फिटनेस रिपोर्ट, शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन संबंधी जानकारी, आरटीई अंतर्गत प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षावार जानकारी तथा विगत तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में सभी संस्था प्रमुखों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में समस्त आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कमजोर शैक्षणिक प्रदर्शन, प्रशासनिक अनियमितता अथवा विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
डीएवी स्कूल धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा सहित अन्य विद्यालयों के निराशाजनक परीक्षा परिणाम एवं खराब शैक्षणिक प्रदर्शन पर कलेक्टर द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक में कहा गया कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित संस्थाओं को अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने, शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। भविष्य में प्रदर्शन में सुधार नहीं होने की स्थिति में कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव, डीएमसी आलोक स्वर्णकार एवं जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भाजपा को दिया एक वोट राष्ट्र निर्माण में सहभागी होगा-ओपी

प्रदेश के आगामी बजट हेतु चेंबर से सुझाव लेंगे वित्त मंत्री ओपी- गोपी सिंह ठाकुर

व्यापारी से 18 लाख के ठगी की कोशिश

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

जिले के 2691 पंजीकृत बेरोजगारों के खाते में जमा हुए 67,27.500 लाख

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बर्तन दुकान के आड़ में चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा
Next Article छत्तीसगढ़ बीजेपी कोर ग्रुप में बदलाव के संकेत

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?