NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय पहुंचे बनोरा अघोर गुरुपीठ, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सीएम साय पहुंचे बनोरा अघोर गुरुपीठ, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
रायगढ़

सीएम साय पहुंचे बनोरा अघोर गुरुपीठ, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद

प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना, नव वर-वधु को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए दिया आशीर्वाद

lochan Gupta
Last updated: December 6, 2025 12:15 am
By lochan Gupta December 6, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरुपीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने वर डॉ.कुमार विक्रम साहू और वधू डॉ.हेम पुष्पा साहू को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्व की कामना भी की। इस अवसर पर लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो एवं श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, अरुणधर दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने भी गुरु दर्शन का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित प्रशासनिक अधिकारी, वर के पिता बिंदेश्वर साहू और वधू के पिता राजेश साहू सहित उनके परिवारजन मौजूद रहे।

विवाह में शामिल अतिथियों का आश्रम ने जताया आभार

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मुख्य शाखा रायगढ़ में आज संघ के पूर्ण कालिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर साहू जी के पुत्र डॉक्टर कुमार विक्रम साहू का विवाह राजेश साहू की सुपुत्री डॉक्टर हेम पुष्पा साहू के साथ आश्रम पद्धति के साथ सम्पन्न हुआ। सूबे के मुखिया विष्णु देव साय इस विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ने भी नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए गृहस्थ जीवन पर प्रवेश की बधाई दी। आश्रम में विवाह की यह परम्परा खर्चीली शादियों पर रोकथाम लगाने में कामयाब सिद्ध हुई है। वही दहेज की बढ़ती कुप्रथा पर भी रोकथाम लगी है। विवाह में शामिल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए बनोरा प्रबंधन ने कहा उनकी गरिमामय उपस्थिति से खर्चीली शादियों पर रोक सहित दहेज जैसी कुप्रथा पर रोक लगाने का समाज में साकारात्मक सन्देश जायेगा । वर बधू के माता पिता सहित विवाह में शामिल लोगों का भी आश्रम की ओर से आभार जताया गया।

You Might Also Like

पीएम आवास पर गिरा बिजली का तार

गाय से टकराकर गिरे बाइक चालक की मौत

प्रकृति से जुडक़र छोटे बच्चों ने भी किया पौधारोपण

डंडे से पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान

युवा सपने देखें, तभी मिलेगी हौसलों की उड़ान- आनंद कुमार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धर्म व सम्प्रदाय पर गलत टिप्पणी करने वाले अमित बघेल गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सीएम साय पहुंचे बनोरा अघोर गुरुपीठ, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
धर्म व सम्प्रदाय पर गलत टिप्पणी करने वाले अमित बघेल गिरफ्तार
खाना बनाने के विवाद पर पत्नी की हत्या
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव
शादीशुदा-महिला से चाकू की नोक पर रेप

Popular Posts

सीएम साय पहुंचे बनोरा अघोर गुरुपीठ, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?