NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रक चालक से 13 लाख की कथित लूट, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रक चालक से 13 लाख की कथित लूट, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
रायगढ़

ट्रक चालक से 13 लाख की कथित लूट, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

ड्राइवर के विरोधाभाषी बयानों की भी की जा रही जांच

lochan Gupta
Last updated: December 3, 2025 12:21 am
By lochan Gupta December 3, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। आज सुबह जशपुर के बालाछापर में हाइवे पर एक ट्रक क्रमांक सीजी-14-एमटी-6190 से जो कि रांची से माल खाली कर व आलू लोड कर आ रहा था, जिसके चालक के पास रांची के माल का 13 लाख रुपए भी था, जिसको कथित रूप से चार व्यक्तियों के द्वारा ड्राइवर से लूट कर फरार हो गए हैं।
मौके पर पुलिस टीम के द्वारा पहुंच कर जब ट्रक ड्राइवर से विस्तृत पूछताछ की गई तो ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह रांची से आ रहा था, व सुबह 06.00 बजे बालछापर के पास, लघु शंका हेतु ट्रक रोककर, नीचे उतरा था, तभी पीछे से एक चार पहिया गाड़ी आई, जिसमें से चार लोग उतरे, और उसके हाथ पैर को बांधकर गिरा दिए, एक व्यक्ति के द्वारा डंडे व पत्थर से भी चोट पहुंचाया गया फिर उनके द्वारा गाड़ी में रखे 13 लाख रुपए को तथा मोबाइल फोन को लूटकर ले जाया गया। हालांकि डोडकचौरा ढाबा के पास मोबाइल गिरा मिला था।
पुलिस के द्वारा ट्रक ड्राइवर का मेडिकल मुलाहिजा करा दिया गया है। पुलिस की सायबर टीम सीसीटीवी को खंगाल रही है, कुछ पुलिस की पार्टियां, झारखंड की ओर रवाना की गई है, हालांकि ड्राइवर के कथन में विरोधाभाष भी है, जैसे कि उसने बताया कि उसका हाथ बांधा गया था, परंतु हाथ में बांधने के कोई निशान नहीं है, उसके द्वारा यह भी बताया गया था कि उसके पैर में डंडे से व कमर पर पत्थर से प्रहार किया गया था।
जबकि उसके मेडिकल मुलाहिजा में कोई चोट का निशान नहीं दिख रहा था, साथ ही उसने यह भी बताया था कि लुटेरों ने लूट करते समय, उसे जमीन पर गिरा दिया था, ड्राइवर के अनुसार उस वक्त सुबह के 06.00 बज रहे थे, अगर उसे गिराया गया होता तो निश्चित रूप से ओश के कारण कपड़े गीले रहते व घास फूस का कुछ अंश जरूर चिपके रहते, जबकि ऐसा नहीं था, ड्राइवर के द्वारा कभी सामने की ओर हाथ बांधना बता रहा है, कभी पीछे की ओर हाथ बांधना बताता है। पुलिस उसके बयान में आए विरोधाभासों का भी अध्ययन कर रही है, पुलिस की विवेचना का एक एंगल यह भी है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थी के बताए अनुसार पुलिस लूट की सभी संभावित एंगल पर प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है, पुलिस की कोशिश होगी, अगर घटना घटित हुई है, तो लुटेरों को जल्द पकड़ा जा सके।

You Might Also Like

कांग्रेस के डीएनए में घोटाले शामिल हैं – अशोक अग्रवाल

रेलवे स्टेशन सडक़ की हालत बदहाल

डॉ. आरएल हॉस्पिटल में 2 मई को लिगामेंट विशेषज्ञ डॉ. सुमन नाग रहेंगे उपलब्ध

सीएम साय के बयान का एडिटेड वीडियो वायरल किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग

लगातार पांचवे दिन निगम की टीम सडक़ों पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू ट्रेलर घर में घुसी, बाल-बाल बचे दंपत्ती
Next Article ब्रेक फेल : झाडिय़ों में जा घुसी स्कूल बस

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?