NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में सिंघाली यूजी खदान में पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी का भूमि पूजन सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में सिंघाली यूजी खदान में पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी का भूमि पूजन सम्पन्न
बिलासपुर

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में सिंघाली यूजी खदान में पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी का भूमि पूजन सम्पन्न

सीएमडी हरीश दुहन के मार्गदर्शन में एसईसीएल में कोल इंडिया का पहला पेस्ट फिलिंग प्रोजेक्ट हुआ शुरू

lochan Gupta
Last updated: November 12, 2025 12:40 am
By lochan Gupta November 12, 2025
Share
2 Min Read

बिलासपुर। 11 नवम्बर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कोरबा क्षेत्र के डीएसबी उपक्षेत्र स्थित सिंघाली यूजी खदान में पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी परियोजना का भूमि पूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जा रहा यह कोल इंडिया का पहला पेस्ट फि़ल प्रोजेक्ट है। इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना, रमेश चन्द्र महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतुल द्विवेदी, प्रबंध निदेशक (टीएमसी), अजय तिवारी, महाप्रबंधक (उत्पादन) एसईसीएल, राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र, मंचासीन रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र, उपक्षेत्र एवं इकाई के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी प्रतिनिधि तथा जेसीसी डीएसबी उपक्षेत्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भूमि पूजन के पश्चात अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पेस्ट फिलिंग टेक्नोलॉजी एक आधुनिक खनन तकनीक है जिसके माध्यम से खदानों से निकले फ्लाई ऐश, टेलिंग्स या अपशिष्ट पदार्थों को पानी और सीमेंट जैसे बाइंडर्स के साथ मिलाकर पेस्ट के रूप में भूमिगत खाली स्थानों में भरा जाता है। यह तकनीक न केवल भूमिगत सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाती है, बल्कि सतह पर अपशिष्ट निपटान की समस्या को भी काफी हद तक कम करती है। इससे पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा सस्टेनेबल माईनिंग को बढ़ावा मिलता है। सिंघाली खदान में इस तकनीक के प्रयोग से एसईसीएल ने एक और महत्वपूर्ण कदम हरित एवं सुरक्षित खनन की दिशा में बढ़ाया है। इस अवसर पर कोरबा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के स्टाफ ऑफिसर्स एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, लखनऊ में बिलासपुर के रोवर गौरव राठौर का चयन

बजट 2024-25 में राज्य में रेल विकास के लिए 6922 करोड़ रुपये का प्रावधान

36वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप में रेलवे महिला टीम की शानदार सफलता

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 21 किमी लंबी सुरंग का चल रहा निर्माण

अप्रैल माह में टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ और गुजरात के बीच विकास, तकनीक, संस्कृति और निवेश का नया अध्याय : सीएम साय
Next Article सीएम साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा

खबरें और भी है....

ऑपरेशन आघात : जशपुर और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस सख्त
2 सरपंच व 25 पंच पदों पर होगा उपचुनाव, निर्वाचन तैयारियां तेज
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आने सीएम साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
सुकमा में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऑपरेशन आघात : जशपुर और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?