NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उत्तम हो ओडि़शा, हम सबका संकल्प : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > उत्तम हो ओडि़शा, हम सबका संकल्प : सीएम साय
रायपुर

उत्तम हो ओडि़शा, हम सबका संकल्प : सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा को किया संबोधित

lochan Gupta
Last updated: November 7, 2025 1:12 am
By lochan Gupta November 7, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर/नुआपाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में चुनाव प्रचार में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तम ओडि़शा विकसित हो, यह हम सबने संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है जिसके हम सब साक्षी हैं। श्री साय ने कहा किओडि़शा और छत्तीसगढ़ का नाता हमेशा मजबूत रहा है। हमारी संस्कृति एक जैसी है। हम सब पर भगवान जगन्नाथ का भरपूर आशीर्वाद है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इससे पहले ओडि़शा में बीजेडी की सरकार थी, तब यहाँ का विकास थम गया था और सबके मन में एक ही प्रश्न था कि यहाँ के मुख्यमंत्री नवीन बाबू थे या पांडियन? यह बात किसी से छिपी नहीं है। श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन मांझी के नेतृत्व में ओडि़शा विकास के पथ पर गतिमान है। हम सब एक साथ मिलकर सबके विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमेशा भाजपा ने जनजातीय समाज का सम्मान किया है, इसी कारण आज देश की सर्वोच्च पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का दायित्व निर्वहन कर रही हैं और इसी समाज का बेटा होने के नाते मुख्यमंत्री मोहन मांझी व मैं स्वयं आपकी सेवा में कार्यरत हैं। इसके साथ ही मांझी कैबिनेट में 4 जनजाति समाज के विधायकों को शामिल किया गया है। श्री साय ने कहा कि नुआपाड़ा के विकास के लिए मांझी सरकार बेहतर कार्य कर रही है अब तक इस जिले को 1101 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। 8 सौ करोड़ रुपए जल परियोजना पर व्यय किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ओडि़शा तथा छत्तीसगढ़, दोनों ही राज्यों में डबल इंजन की सरकार है और हर वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना है और ओडि़शा में सुभद्रा योजना के तहत हर महिला को आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ और ओडि़शा की सरकार संयुक्त कार्रवाई कर रही है। यही कारण है कि आज हम नक्सलवाद मुक्त होने की दिशा में जुटे है। श्री साय ने कहा कि पूर्व वरिष्ठ विधायक स्व. राजेन्द्र धोलकिया के पुत्र जय धोलकिया को समर्थन देकर उत्तम ओडि़शा के संकल्प को पूरा करना है।
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ओडि़शा सह प्रभारी लता उसेंडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, विधायक पुरंदर मिश्रा, रोहित साहू मौजूद थे।

You Might Also Like

ईडी कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस का चक्का जाम आज

पूरी भाजपा ने एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस का सफाया कर दिया : सीएम

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी

चैंबर चुनाव : प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

भगवान के सामने हाथ जोड़ा, फिर मुकुट को किया पार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोटवार से 70 हजार लूट कर भागे बदमाश
Next Article स्थापना दिवस के साथ लारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनटीपीसी का स्वर्ण जयंती समारोह

खबरें और भी है....

‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के संदेश के साथ गूंजा रायगढ़ांचल, सरदार पटेल त्याग और एकता के प्रतीक-वित्त मंत्री चौधरी
रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख की हुई ठगी
बेकाबू बुलेरो ने पोस्टमैन को मारी ठोकर, हुई मौत
दहेजलोभियों ने फिर एक नवविवाहिता को घर से खदेड़ा
पति की प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के संदेश के साथ गूंजा रायगढ़ांचल, सरदार पटेल त्याग और एकता के प्रतीक-वित्त मंत्री चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?