धरमजयगढ़। डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ़ में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एकता दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जो भारत के पहले उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री भी थे। राष्ट्रीय एकता हमारे देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। भारत एक विविधता और भिन्नताओं वाला देश है, लेकिन राष्ट्रीय एकता हम सबको एक होने का एहसास दिलाता है। भारत में विभिन्न जाति उपजाति रंग रूप भाषा में भिन्नता वाले लोग रहते हैं। अनेकता में एकता भारत की यह विशेषता है, एकता में बहुत बल है यह राष्ट्र की हर समस्या का हल है। राष्ट्रीय एकता का करो चुनाव देश से करो लगाव। इसी एकता को बनाए रखने के लिए विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया आज राष्ट्रीय एकता दिवस इस अवसर पर विद्यालय की विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा रैली निकाली गई।विद्यालय से मेन रोड तथा पुरे धरमजगढ़ कॉलोनी में इस रैली को देखने के लिए घरों से बाहर लोग आए तथा व्यवसायियों ने भी इस रैली का समर्थन किया। रैली के लिए अनेक प्रकार के तख्तो में लिखकर नारो का प्रयोग किया गया। एकता में अनेकता भारत की विशेषता, राष्ट्रीय एकता हमारी आन मिटने ना पाए देश कि शान, हमारी एकता हमारी पहचान है तभी तो हमारा भारत देश महान का नारा दिया गया। इस दौरान बच्चों ने-अलग धर्म जाति की वेशभूषा धारण किए हुए थे। उन्होंने यह संदेश दिए कि भले ही जाति धर्म अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन हम सब एक हैं।



