NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध चिरान के लिए घर में लगा दी आरा मिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध चिरान के लिए घर में लगा दी आरा मिल
रायगढ़

अवैध चिरान के लिए घर में लगा दी आरा मिल

वन अमले की दबिश से हुआ खुलासा, मशीन जब्त कर अवैध चिरान को किया बरामद

lochan Gupta
Last updated: October 26, 2025 11:41 pm
By lochan Gupta October 26, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के रेंगालपाली सर्किल में फर्जी आरा मिल का संचालन किया जा रहा था। एक युवक अपने घर में लकडिय़ों की अवैध चिराई कर रहा था। सूचना मिलने पर वन अमले ने मौके पर दबिश देकर मशीन को उखाडक़र जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात वन विभाग को सूचना मिली कि रेंगालपाली सर्किल के ग्राम बरपाली के डीपापारा में फर्जी आरा मिल चल रही है। सूचना मिलते ही उडऩदस्ता समेत वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां पर अलग-अलग प्रजातियों की लकडिय़ां चिराई के लिए रखी हुई मिलीं। आरा मिल संचालक जगदीश बसंत से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका और टालमटोल करने लगा। इससे स्पष्ट हुआ कि आरा मिल फर्जी तरीके से संचालित की जा रही थी।
मशीन को उखाडक़र जब्त किया
वन अमले ने लकड़ी चिराई की मशीन को उखाडक़र जब्त कर लिया है। मौके से विभिन्न प्रजातियों की लकडियां भी बरामद की गईं, जिनका मूल्यांकन किया जाएगा। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
जांच की जा रही है- रेंजर
रेंजर हेमलाल जयसवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल जांच की गई। मौके पर आरा मिल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। लकडियां भी बरामद की गई हैं, जिनका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध आरा मिलों और लकड़ी कटाई पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

बच्ची से रेप-हत्या के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हाथी मानव द्वंद्व से बचने अब जैविक हल्दी की खेती पर जोर

10 किलो गांजा के साथ यूपी का तस्कर पकड़ाया

मां खड्गधारिणी गरबा समिति धूमधाम से देवी अहिल्या बाई जी की 300 वीं जयंती मनाएगी

प्यासे को पानी पिलाना महान कार्य-पूज्य बाबा प्रियदर्शी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बस्तर में हो रही शांति की स्थापना-सीएम साय
Next Article व्रतियों ने केलो नदी के घाट पर किया खराना पूजा

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?