बिलासपुर। मंडल में 14 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने से संबन्धित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिंदी की विभिन्न प्रेरक प्रतियोगिताओं में शामिल विजेता प्रतिभागियों को राजभाषा पखवाड़ा-2025 के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों से पुरस्कृत किया जायेगा।
दिनांक 19 सितंबर 2025 को अपरान्ह में कर्मचारियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मंडल के विभिन्न विभागों के 11 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री कमलेश कुमार तथा सहायक कार्मिक अधिकारी श्री भास्कर गुहा थे। उक्त वाक् प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रीमती वंदना मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार श्री रंजीत कुमार, तृतीय पुरस्कार श्री अम्बिकेश कुमार साहू को एवं प्रेरणा पुरस्कार श्री रवि कुमार यादव एवं श्रीमती प्रियंका अग्रवाल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी राजभाषा अधिकारी व सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रंजन कुमार रुखैयार ने किया।
इसी कड़ी में आज दिनांक 22 सितम्बर 2025 को अपरान्ह में अधिकारियों के लिए हिंदी प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्री योगेश कुमार देवांगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में समसामयिकी, सामान्य जानकारी के अलावा रेलवे एवं राजभाषा संबंधित रोचक प्रश्न पुछे गए। उक्त प्रतियोगिताओं में कुल 09 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा। प्रथम स्थान श्री राजीव कुमार, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर (परि), द्वितीय स्थान श्री दिनेश सिंह तोमर,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं तृतीय स्थान श्री अजय सिंह, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) को प्राप्त हुआ। शेष प्रतिभागी अधिकारियों को प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हिन्दी वाक् प्रतियोगिता एवं अधिकारियों के लिए हिंदी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन
