NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर मंडल द्वारा अंतर विद्यालय सांस्कृतिक संगीत प्रतियोगिता स्वरनाद का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर मंडल द्वारा अंतर विद्यालय सांस्कृतिक संगीत प्रतियोगिता स्वरनाद का भव्य आयोजन
बिलासपुर

बिलासपुर मंडल द्वारा अंतर विद्यालय सांस्कृतिक संगीत प्रतियोगिता स्वरनाद का भव्य आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल द्वारा विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2025 11:44 pm
By lochan Gupta February 8, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। मंडल के तत्वावधान में एनईआई सभागार में ‘स्वरनाद 2025’ अंतर विद्यालय सांस्कृतिक संगीत (गायन) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। नागपुर, रायपुर और बिलासपुर मंडल के रेलवे विद्यालयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आज की प्रतियोगिता चार श्रेणियों में थी- शास्त्रीय गायन (एकल), सुगम संगीत गायन (एकल), शास्त्रीय वादन (एकल) और सुगम वादन (एकल)। इस प्रतियोगिता में कुल 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक संगीत की समृद्ध परंपराओं को प्रोत्साहन देना और नई पीढ़ी को इसके संरक्षण हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरूआत अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमति पूनम चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात इस प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न रेलवे स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत गायन, शास्त्रीय वादन एवं सुगम वादन जैसी अनेक विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का अद्भुत परिचय दिया, जिससे भारतीय लोक संस्कृति की विविधता और जीवंतता को दर्शाया गया।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन के लिए 03 सदस्यीय निर्णायक मंडल बनाए गए थे जिसमें लोकेश देवांगन, उत्तम पाठक तथा विशाल बोरकर शामिल थे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के करकमलों से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमान मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल ख़ान सहित मंडल के अधिकारी गण व कर्मचारी गण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने कहा कि सांस्कृतिक संगीत किसी समाज या संस्कृति की विरासत को बनाए रखने के साथ उन सभी की भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होने कार्यक्रम एवं प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन श्री धीरज सोनी के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम इस प्रकार है.. शास्त्रीय गायन (एकल)- प्रथम- दिशा मुखर्जी, द्वितीय- आयुष्मान तिवारी, तृतीय- सूफी खातून। सुगम संगीत गायन – प्रथम – आयुष खरे, द्वितीय- मेघा पाण्डेय, तृतीय- निष्ठा कर्माकर। शास्त्रीय वादन – प्रथम- अंकुर नाथ, द्वितीय- जय विश्वकर्मा, तृतीय- प्रियांशु चटर्जी। सुगम वादन- प्रथम- एम. ए अवन्तिका, द्वितीय- सराह खान, तृतीय- राजवीर चौहान।

You Might Also Like

सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर संगोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

रेलवे के सिग्नल और दूरसंचार विभाग ने प्राप्त किया अखिल भारतीय दक्षता शील्ड

एसईसीएल ने वर्ष 24-25 में जेम पोर्टल से अब तक की 14,000 करोड़ से अधिक की खरीद

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डाक विभाग में कार्यरत 2.56 लाख ग्रामीण डाक सेवकों के लिए वित्तीय उन्नयन योजना का किया शुभारंभ

कोर्ट कर्मचारी रेगुलर स्टूडेंट की तरह नहीं कर सकेंगे पढ़ाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पानावर में 94 बटालियन बीएसएफ के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
Next Article कांग्रेस की राजनीति का स्तर रोज नए गोते लगा रहा : पंकज झा

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?