NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यात्रा के दौरान काउंटर टिकट भूल गए तो घबराएं नहीं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > यात्रा के दौरान काउंटर टिकट भूल गए तो घबराएं नहीं
बिलासपुर

यात्रा के दौरान काउंटर टिकट भूल गए तो घबराएं नहीं

रेलवे के नियमों के अनुसार मिल सकती है सहायता

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 12:13 am
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। यात्रा की जल्दबाजी में कई बार यात्री रेलवे आरक्षण काउंटर (पीआरएस) से जारी अपना मूल आरक्षित टिकट घर या स्टेशन पर ही भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में अधिकांश यात्री अनावश्यक रूप से चिंतित हो जाते हैं, जबकि भारतीय रेलवे के प्रचलित नियमों में ऐसे मामलों में यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
यदि कोई यात्री काउंटर से जारी वैध आरक्षित टिकट साथ लाना भूल जाता है और ट्रेन में यात्रा कर रहा है, तो उसके परिजन अथवा अधिकृत प्रतिनिधि संबंधित प्रस्थान स्टेशन के स्टेशन मास्टर के समक्ष मूल टिकट प्रस्तुत कर सकते हैं। स्टेशन मास्टर द्वारा टिकट का सत्यापन किए जाने के उपरांत रेलवे के प्रचलित नियमों के अनुसार संबंधित अग्रिम स्टेशन को आवश्यक सूचना प्रेषित की जाती है। इस सूचना के आधार पर रेलवे अधिकारी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए वास्तविक यात्री को यात्रा जारी रखने में सहायता प्रदान करते हैं।
यह सुविधा केवल रेलवे आरक्षण काउंटर (पीआरएस) से जारी मूल आरक्षित टिकट के मामलों में ही उपलब्ध है। आईआरसीटीसी के माध्यम से बुक किए गए ई-टिकटों पर यह प्रक्रिया लागू नहीं होती। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यदि यात्रा के दौरान उन्हें यह ज्ञात हो कि वे अपना काउंटर टिकट साथ लाना भूल गए हैं, तो वे तत्काल ट्रेन में उपस्थित टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) को इसकी जानकारी दें तथा अपने परिजनों से अनुरोध करें कि वे मूल टिकट संबंधित प्रस्थान स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि रेलवे के नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा सके। यात्रियों की सुविधा के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता हेतु रेलवे हेल्पलाइन 139 चौबीसों घंटे उपलब्ध है।
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं परेशानी-मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपने टिकट एवं अन्य आवश्यक यात्रा संबंधी दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

You Might Also Like

विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे में हुआ वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

रेलवे सुरक्षा बल ने खतरनाक रेलवे ट्रैक स्टंट के लिए यूट्यूबर को किया गिरफ्तार

एसईसीएल की हरित पहल : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाए गए 1.46 लाख से अधिक पौधे

बिलासपुर स्टेशन में नए आरक्षित व अनारक्षित टिकट घर से यात्रियों को आसानी से मिल रहा टिकट

मुख्यमंत्री ने किसान सम्मेलन में बांटी खुशहाली की सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नगरीय निकाय कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित
Next Article पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला, लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था वार,आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी
पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला, लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था वार,आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?