NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर
रायगढ़

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2025 11:40 pm
By lochan Gupta September 12, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जनमित्रम एस. पी. एस. मेमोरियल स्कूल, घरघोड़ा के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का दिन ऐतिहासिक रहा। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नीरज पोद्दार ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत 7 मेधावी विद्यार्थियों को अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत शुक्ला एवं शिक्षिका श्रीमती जूली यादव भी बच्चों के साथ उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री जी ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार के लिए यह क्षण गौरव का विषय
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जनमित्रम एस. पी. एस. मेमोरियल स्कूल, घरघोड़ा क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक संसाधनों से युक्त हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध कराता है। यहाँ दूर-दराज़ के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के विद्यार्थी भी रहकर उच्चस्तरीय शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय में नीरज पोद्दार के मार्गनिर्देशन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रतियोगितायें होती ही रहती है।अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन,अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान, और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित शैक्षणिक कार्यक्रम उपलब्ध कराने में स्कूल सर्वाधिक ध्यान देता हैं। इन्हीं कारणों से विद्यालय लगातार विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, सांस्कृतिक मंचों एवं सामाजिक अवसरों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिला रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय से हुई इस भेंट ने न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया है बल्कि विद्यालय की उपलब्धियों को भी नई पहचान दिलाई है।

You Might Also Like

5 से अग्रोहा धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख की ठगी

कार की ठोकर से बाइक सवार एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

स्नेहप्रभा वेंलकर के निधन पर ओपी ने जताया शोक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सूरज की रोशनी से आत्मनिर्भरता की राह पर बाबा साहू
Next Article पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में शा एम जी कालेज में मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?