NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया में सीएम विष्णुदेव साय ने अटल जी की प्रतिमा और रेलवे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > खरसिया में सीएम विष्णुदेव साय ने अटल जी की प्रतिमा और रेलवे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास
खरसिया

खरसिया में सीएम विष्णुदेव साय ने अटल जी की प्रतिमा और रेलवे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास

बाईपास सडक़, खेल सुविधाओं का जीर्णोद्धार नगरीय विकास के लिये दी 20 करोड़ की सौगात

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2025 12:03 am
By lochan Gupta September 6, 2025
Share
4 Min Read

खरसिया/कैलाश शर्मा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज खरसिया पहुंचकर अटल परिसर में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। एवं खरसिया नगर की सबसे बड़ी समस्या को दूर करने के लिए नगर वासियों की बहुप्रतिक्षित मांग रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम अरुण साव, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग, भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। खरसिया के इस कार्यक्रम में मंच से ही मुख्यमंत्री जी द्वारा महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी की उन्होंने 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 13 लाख रुपए ट्रांसफर किये।
खरसिया वासियों ने चुना है कमल गर्ग के रूप में सेवाभावी और ऊर्जा वान अध्यक्ष – विष्णु देव साय टाउनहॉल मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगरवासियों के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में रिकार्ड दो बार सभी 18 वार्डों में बढ़त लेकर ऊर्जावान सेवा भावी और विकास की सोच रखने वाले नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग विजयी हुए हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं इस क्षेत्र का बिस वर्षों तक सांसद रहा हूं। खरसिया क्षेत्र में एक भी ऐसा गांव गली मोहल्ला नहीं है जहां मैं नहीं गया हूं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन के दौरान खरसिया नगर क्षेत्र को 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा कबीर चौक से डभरा रोड तक बाईपास सडक़ निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्विमिंग पूल सहित अन्य खेल सुविधाओं के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह, खरसिया नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।
रेलवे अंडरब्रिज के लिए किया जायेगा सर्वे – विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खरसिया में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे कराने की भी घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सर्वे में परियोजना तकनीकी रूप से संभव पाई जाती है, तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को खरसिया क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम माना जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान, छाया विधायक महेश साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जगन्नाथ पाणिग्रही, गुरपाल सिंह भल्ला, सनत नायक, खरसिया नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवीन्द्र गवेल, जनपद अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, उपाध्यक्ष डॉ? हितेश गवेल, पालिका उपाध्यक्ष अवधनारायण बंटी सोनी, नगर पालिका के सभी पार्षद जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य खरसिया ग्रामीण भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य महामंत्री पदाधिकारी गणमान्य नागरिक और खरसिया नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।

You Might Also Like

डीआरएम से मिला खरसिया का प्रतिनिधि मंडल

पीएम श्री स्कूल खरसिया में लॉटरी के माध्यम से नए विद्यार्थियों का हुआ एडमिशन

एक पेड़ माँ के नाम अभियान खैरपाली स्कूल में महेश साहू ने बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण

्रजल एवं भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा जल शक्ति अभियान

निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 10 मार्च को

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रभारी सचिव संगीता ने की सारंगढ़ जिले के कार्यों की समीक्षा
Next Article भोजराम पटेल को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार

खबरें और भी है....

बिजली गिरने से विवेकानंद एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम बंद
जीएसटी में सुधार से आम लोगों को मिलेगी राहत -भूपेंद्र सवन्नी
पत्नीहंता पति को आजीवन कारावास
एमएसपी के फर्नेश में 503 किलो गांजा किया गया नष्ट
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के घर चोरों का धावा

Popular Posts

बिजली गिरने से विवेकानंद एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम बंद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?