NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बना रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा का बना केंद्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बना रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा का बना केंद्र
रायगढ़

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बना रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा का बना केंद्र

दो दिवसीय विद्यालयीन ‘नवोत्कर्ष’ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

lochan Gupta
Last updated: August 24, 2025 11:40 pm
By lochan Gupta August 24, 2025
Share
8 Min Read

रायगढ़। शिक्षा जगत के क्षेत्र में बेहतरीन शिक्षा व आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों से परिपूर्णता के साथ बच्चों के भविष्य को एक नई दिशा देने के लिए संकल्पित रायगढ़ का अग्रणी विद्यालय दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर श्रीमती अनिता अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में समयानुसार विविध कार्यक्रम का सफल व यादगार प्रेरणात्मक आयोजन किया जाता है। संस्था की इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए विगत 21 एवं 22 अगस्त को अंतर विद्यालयीन प्रतियोगिता ‘नवोत्कर्ष’ का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। वहीं इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, सृजनात्मकता, नेतृत्व कौशल तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। इस प्रतियोगिता में रायगढ़ सहित समीपवर्ती क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग सैकड़ों प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।
बच्चों की प्रतिभा निखर कर आई समक्ष
भव्य प्रतियोगिता आयोजन के दूसरे दिन की प्रतियोगिता के अंतर्गत अंग्रेज़ी वाद- विवाद प्रतियोगिता अंग्रेज़ी भाषा में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को तार्किक व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर अपनी संवाद-कौशल और उच्चारण क्षमता का परिचय दिया।अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. सुचिस्मिता पंडा – सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी (ओपीजेयू) और डॉ. अरिंदम पात्रा – सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी (वरिष्ठ वर्ग) ओपीजेयू से रहे।अंग्रेज़ी वाद-विवाद कनिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वक्ता (पक्ष)- सुरभि तेजवानी (डीडब्लूपीएस), सर्वश्रेष्ठ वक्ता (विपक्ष) – चित्राक्षी पटेल (एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल) और सर्वश्रेष्ठ टीम- (एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल) को प्राप्त हुआ।वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वक्ता (पक्ष)- किर्ति मेनन (ओपीजेएस) सर्वश्रेष्ठ वक्ता (विपक्ष)- अमान खान (डीडब्लूपीएस) और सर्वश्रेष्ठ टीम- (डीडब्लूपीएस) रही।वहीं
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता – सामाजिक मुद्दों और वर्तमान समय मे बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उससे होने वाली हानियों को उजागर करते हुए साइबर संसार मे बदलता व्यवहार विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटकों ने दर्शकों को गहन रूप से प्रभावित किया। जिसमें निर्णायक के रूप में सुश्री कल्याणी मुखर्जी और विवेक तिवारी उपस्थित थे। जिसमें प्रथम स्थान (संत जेवियर्स स्कूल) द्वितीय स्थान (डीडबलूपीएस) तथा तृतीय स्थान (एसपीएस जनमित्रम स्कूल घरघोड़ा) रहे। वहीं अंग्रेज़ी कहानी वाचन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रोचक कहानियों को प्रभावशाली अंदाज़ में सुनाकर अपनी कल्पनाशक्ति और कथन-कौशल से सभी का मन मोह लिया। इसके निर्णायक के रूप मे सुश्री जागृति प्रभाकर( ब्लूमिंग बड्स, निर्देशिका)और रेणु थवाईत (प्रधानाचार्या, किंडर वैली प्लेस्कूल) उपस्थित थे। अंग्रेज़ी स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में। इसी तरह इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- अविका गुप्ता (कार्मेल स्कूल) द्वितीय स्थान- स्वरा पटेल (डीडब्लूपीएस), तृतीय स्थान- आस्था शर्मा (एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल) एवं सांत्वना पुरस्कार शिवांश कुमार (संत जेवियर्स स्कूल) और दृश्यम सिंह (एमएसपी स्कूल) को प्राप्त हुआ।
सात प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल सात प्रमुख प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम दिवस के अंतर्गत हिंदी वाद–विवाद प्रतियोगिता- इसमें प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों पर अपनी सशक्त दलीलें प्रस्तुत कीं। वक्ताओं की भाषा-शैली, तर्क-शक्ति एवं आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया। इसके निर्णायक आर.के.राठौर एवं चरण दास बर्मन थे,जिसमें कनिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वक्ता (पक्ष) दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से सानवी ठाकुर सर्वश्रेष्ठ वक्ता (विपक्ष) अथर्व राज (एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल) को प्राप्त हुआ। साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ विद्यालय दल का पुरस्कार (एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल) को मिला। वहीं पर वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वक्ता (पक्ष) (एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल) से सानिका डाकुआ तथा सर्वश्रेष्ठ वक्ता (विपक्ष) (ओपीजेएस) से जिया और सर्वश्रेष्ठ विद्यालय दल (पक्ष और विपक्ष) (डीडबलूपीएस) को प्राप्त हुआ। वहीं शास्त्रीय व उपशास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के एकल गायक-गायिकाओं ने स्वर-संगति से ऐसा वातावरण निर्मित किया, मानो पूरा प्रांगण संगीत-मय हो गया हो साथ ही साथ समूहों ने अपनी सामूहिक प्रस्तुति से भारतीय संगीत की परंपरा और तालमेल की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती चंद्रा देवांगन एवं उग्रसेन पटेल थे।शास्त्रीय संगीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया धृतिका शुक्ला और तानीषा पांडा (डीडब्लूपीएस) ने,द्वितीय प्रदीप्ता भट्टाचार्या (ओपीजेएस) तथा तृतीय स्थान आकांक्षा साहू (संत जेवियर्स स्कूल) ने प्राप्त किया। साथ ही साथ उपशास्त्रीय समूह गीत में प्रथम स्थान (डीडब्लूपीएस) और द्वितीय स्थान (संत जेवियर्स स्कूल) तथा तृतीय स्थान (एमएसपी स्कूल) ने प्राप्त किया। इसी तरह श्लोक वाचन प्रतियोगिता में छात्रों ने संस्कृत श्लोकों का उच्चारण शुद्धता और भाव-प्रवाह के साथ किया, जिससे भारतीय संस्कृति का गौरव झलक उठा। इसमें प्रथम स्थान डीडबलूपीएस की छात्रा वेदिका सिंह, द्वितीय स्थान डीडब्लूपीएस के छात्र श्रेयांश शुक्ला तथा तीसरे स्थान (एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल)की आराध्या कुमारी को मिला तथा सांत्वना पुरस्कार एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल से सारांश नंदे को प्राप्त हुआ व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता- चित्रकला व रंगों के माध्यम से प्रतिभागियों ने सामाजिक संदेशों को सशक्त अभिव्यक्ति दी। इसमें श्रीमती स्वाति पंड्या एवं सुशील पटेल निर्णायक थे।कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सानवी संचिता (ओपीजेएस) द्वितीय स्थान सुशांत शुक्ला (एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल) और तृतीय स्थान रश्मि मालाकार (डीडब्लूपीएस) को मिला।साथ ही साथ सांत्वना पुरस्कार अनुपम सामंता (कार्मेल स्कूल) को प्राप्त हुआ। वशिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान तेजस चौहान (एसटी टेरेसा कॉनवेंट स्कूल) द्वितीय स्थान देवी कृष्ण बराल (एमएसपी स्कूल) और तृतीय स्थान दक्ष टीयू (जिंदल आर्दर्श ग्राम्य भारती) और सांत्वना पुरस्कार कनिका प्रसाद (डीडब्लूपीएस) को प्राप्त हुआ।
सहयोग की भावना का है सुअवसर
विद्यालय प्रांगण इन दो दिनों तक उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता से सराबोर रहा। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अभिव्यक्ति, संगीत, कला और अभिनय का संगम इस प्रतियोगिता को विशेष बना गया। उद्घाटन सत्र में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रिया सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा केवल विजय प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सामूहिक सहयोग की भावना को विकसित करने का अवसर है।
आयोजन की हो रही सराहना
समापन समारोह में प्राचार्या डॉ प्रिया सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को न केवल अपने कौशल को निखारने का अवसर देती हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग जैसे गुणों को भी प्रोत्साहित करती हैं। सभी प्रतिभागी हमारे लिए विजेता हैं। वहीं इसके बाद उप-प्राचार्य वी.सी. घोषाल ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा- प्रतियोगिता केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने का अवसर प्रदान करती है। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन की सफलता का श्रेय आयोजक समिति, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग को दिया। वहीं ‘नवोत्कर्ष अंतर विद्यालयीन प्रतियोगिता 2025’ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध हुआ व इस आयोजन की सभी अभिभावकों व बच्चों ने सराहना की।

You Might Also Like

खरसिया नगर क्षेत्र को डी.एम.एफ. से मिली 2.69 करोड़ की सौगात

गौटिया चिंतमणी पटेल का निधन

शर्मा परिवार में श्रीमती नारायणी देवी ने ‘पहले परिवार- फिर संस्कार’ रूपी अनुशासन का बीज उगाया

ओपी ने मां अम्बे से किया समस्याओं के महिषा सुर के वध का आह्वान

प्रथम अर्घ्य से, हिंदू नव वर्ष का स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर के विविध क्षेत्रों में किया गया वृहद पौधारोपण, रामदास द्रोपदी फाउंडेशन की अभिनव पहल
Next Article नुआखाई त्यौहार पर स्थानीय अवकाश घोषित करने पर कोलता समाज ने विधायक ओपी का आभार जताया

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?