NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल मुख्यालय में अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का हुआ भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल मुख्यालय में अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का हुआ भव्य शुभारंभ
बिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय में अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का हुआ भव्य शुभारंभ

निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2025 12:09 am
By lochan Gupta August 21, 2025
Share
2 Min Read

बिलासपुर। एसईसीएल के मुख्यालय स्थित न्यू वसंत विहार बैडमिंटन कोर्ट में आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का भव्य शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट का उद्घाटन निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास द्वारा मुख्यालय के क्षेत्रीय जेसीसी सदस्यों, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्यों, सिस्टा एवं ओबीसी एसोसिएशन की उपस्थिति में किया गया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत डीएवी स्कूल बैंड की अगवानी और अतिथियों के पारंपरिक आरती-तिलक से हुई। इसके उपरांत राष्ट्रीय गान और सीआईएल कॉर्पोरेट गीत बजाया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री बिरंची दास ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यालय वसंत विहार के न्यू बैडमिंटन कोर्ट और हेलीपैड कोर्ट में 20 से 22 अगस्त तक चलने वाले टूर्नामेंट में एसईसीएल के सभी 13 क्षेत्रों, 2 वर्कशॉप्स और मुख्यालय की कुल 16 टीमों के 120 से अधिक खिलाडिय़ों द्वारा भाग लिया जा रहा है। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि द्वारा सभी टीमों के साथ औपचारिक परिचय किया गया। उद्घाटन मैच महिला युगल श्रेणी का रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन श्री जी श्यामला राव, महाप्रबंधक (कल्याण) द्वारा दिया गया एवं कार्यकम का संचालन श्रीमती सविता निर्मलकर, उप-प्रबन्धक (राजभाषा) द्वारा किया गया।

You Might Also Like

मंडल के विभिन्न ट्रेनों के परिचालन में विस्तार

रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने बिलासपुर-गेवरारोड सेक्शन का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

खरसिया स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

गति शक्ति विश्वविद्यालय और आर्मी व वायु सेना के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

अनुराग ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम द्वारा बिलासपुर स्टेशन एवं टीटीई रेस्ट हाउस में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन
Next Article तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, 2 गंभीर

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?