NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल राजघट्टा खरसिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया धूमधाम से
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल राजघट्टा खरसिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया धूमधाम से
रायगढ़

एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल राजघट्टा खरसिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया धूमधाम से

छात्र-छात्राओं ने किये देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ अनुज ठाकुर ने किया प्रोत्साहित

lochan Gupta
Last updated: August 17, 2025 12:36 am
By lochan Gupta August 17, 2025
Share
2 Min Read

खरसिया। एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल राजघट्टा खरसिया के विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ माता सरस्वती भारत माता और महात्मा गांधी की तस्वीरों पर माल्यार्पण और नारियल तोडक़र विद्यालय संचालक डॉ श्री अनुज कुमार ठाकुर जी एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री रबि मेहेर जी के कर कमलों द्वारा सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई तत्पश्चात पी. टी. शिक्षक विवेकानंद यादव के निर्देशन में शालेय छात्र-छात्राओं ने शानदार परेड किया। परेड के पश्चात विद्यालय की विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें सुजल भारद्वाज कक्षा छठवीं ने वीर रस के साथ देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया एवं कक्षा सातवीं की छात्रा साईनी मेहेर के द्वारा अपने भाषण में देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। तथा कक्षा पांचवी के तनमय चौहान ने भी स्वतंत्रता दिवस के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत किये। एवं नर्सरी, के जी वन, के जी टू, कक्षा पहली और कक्षा दूसरी के नन्हे-नन्हे छात्र-छात्राओं ने बहुत ही मनमोहक और उत्साहपूर्ण देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।सम्पूर्ण कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के बैनर तले आयोजित किए गए थे। विद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शालेय परिवार को उन्नासीवां स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई और विद्यार्थीयों को हमारे देश की आजादी के महत्व व शहीदों के त्याग एवं बलिदान के बारे में बताया। उन्होनें अपने प्रभावी भाषण से छात्र-छात्राओं में देशभक्ति व, देशप्रेम की भावना जागृत कर अपने भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। अंत में विद्यालय के शैक्षणिक संयोजक श्री सैकत भट्टाचार्य द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं यह सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय संयोजक श्री सैकत भट्टाचार्य सर, देवी प्रसाद चटर्जी सर पी जी टी भौतिक विज्ञान और पी जी टी हिंदी श्रीमति माधुरी मेहर मैम और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से व प्राचार्य महोदय के दिशा-निर्देशन में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

You Might Also Like

ग्राहक सेवा केंद्र में अवैध टिकट बनाते युवक गिरफ्तार

उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदला समय

अभी से शुरू करें विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर की तैयारी-कमिश्नर

आज से शहर की फिजा में बहेगी भागवतीय सुमधुर बयार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में हर्षोल्लास से मना 79वीं स्वतंत्रता दिवस
Next Article आलोक इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा आयोजन

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?