रायपुर। नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत मंगलवार को मेगा टिंकरिंग डे मनाया गया। इस मेगा डे में 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 10,000 से ज्यादा अटल टिंकरिंग लैब स्कूलों के 4,73,350 छात्र एक साथ जुड़े। छत्तीसगढ़ से भी इस मेगा ड्राइव में लगभग 300 से ज्यादा एटीएल स्कूल जुड़ें। वहीं राजधानी रायपुर से इस मेगा मिशन में 27 एटीएल स्कूल जुड़े। इनमें 18 सरकारी और 9 निजी स्कूल शामिल हैं। इस मौके पर एआईएम टीम के सदस्यों के गाइडेंस में अलग-अलग स्कूलों स्टूडेंट्स के साथ मिलकर वैक्यूम क्लीनर बनाया। टाटीबंध स्थित एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर अरूणा गोपू ने बताया कि ड्राइव में एआईएम मेगा ड्राइव में पार्टिशिपेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया था। स्टूडेंट्स को नीति आयोग की टीम ने ऑनलाइन गाइडेंस दिया। इसके अलावा ग्राउंड हेल्प के लिए 10 वॉलंटियर्स और चार मेंबर्स की स्पेशल टीम बनाई गई थी, जिनमें स्कूल टीचर्स शामिल थे। पूरा कार्यक्रम सुबह 10 से 11 बजे तक चला। 6वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स का इसमें पार्टिशिपेशन रहा।



