NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रात के अंधेरे में बिछी सीसी सडक़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रात के अंधेरे में बिछी सीसी सडक़
रायगढ़

रात के अंधेरे में बिछी सीसी सडक़

अधिकारी का जनता से उल्टा सवाल ‘तब क्यों नहीं रोका?’

lochan Gupta
Last updated: August 7, 2025 12:46 am
By lochan Gupta August 7, 2025
Share
4 Min Read

घरघोड़ा। नगर पंचायत घरघोड़ा एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गया है। वार्ड क्रमांक 5 में करीब 6.40 लाख रुपये की लागत से दीप्ती कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया गई सीसी सडक़ विवादों में आ गई है। हैरान करने वाली बात यह है नियमो को ताक मे रख कर अच्छी सडक़ होने के बाद भी दोबारा सीसी सडक़ बना दी गई। वह भी रात के अंधेरे में बिना किसी गुणवत्ता मापदंड का पालन किए। कार्य के समय जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के अनुपस्थित रहना अनेक सवालों को जन्म देता है।
वार्ड वासियो ने आरोप लगाया है कि सडक़ निर्माण में गिट्टी और सीमेंट की गुणवत्ता बहुत ही घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया गया है। सडक़ बने मुश्किल से एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और सीमेंट की परत उखडऩे लगी है। और उड़ती हुई सीमेंट लोगो के घरों में घुस रही है, बाहर खड़ी गाडिय़ाँ सफेद परत से ढँक गई हैं। घटिया निर्माण से वार्डवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


जब घटिया निर्माण की शिकायत नगर पंचायत अधिकारी दीपिका भगत से गई तो तो जवाब मिला जब काम हो रहा था, तब सामने खड़े होकर क्यों नहीं रोका? नगर पंचायत अधिकारी का यह जवाब न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह नियमित निरीक्षण की जिम्मेदारी से पल्ला झाडऩे जैसा है। जबकि नगर पंचायत कार्यलय द्वारा कराये जाने वाले कार्य की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से नगर पंचायत सीएमओ और इंजीनियर की होती है। बता दे की बिना लेआउट , इंजीनियर की अनुपस्थिति में हुआ कार्य सीधे तौर पर ठेकेदार को अंदरूनी संरक्षण मिलने की ओर इशारा करता है।
न कोई नोटिस, न कोई कार्रवाई
शिकायत के सप्ताह बीतने के बावजूद ठेकेदार को न तो नोटिस जारी किया गया, न ही निर्माण स्थल पर कोई ठोस जांच की गई। आला अधिकारी फिलहाल मामले मे चुप्पी साधे हुए हैं। नगर पंचायत अधिकारी का कहना है कि एक ही इंजिनियर है वह भी धरमजयगढ़ मे रहता है इंजीनियर को जांच के लिए बोल दिया गया है लेकिन बड़ा सवाल है सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नजर नहीं आ रही है तो वार्ड वासियो के मन मे अनेक सवाल है जिसमे जांच कब होगी और कितनी निष्पक्ष होगी और जाँच मे जनता को क्य न्याय मिलेगा। वार्डवासियो ने घटिया सडक़ निर्माण को उखाडऩे के साथ निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग कर रहे है।
अब देखना यह होगा कि हर बार की तरह इस मामले को दबाया दिया जाएगा या ठेकेदार पर कार्यवाही की जाती है । सबसे बड़ी बात वार्डोवासियो को क्या न्याय मिलेगा। वार्डोवासियो को न्याय तभी मिलेगा जब सडक़ उखाड़ी जाएगी या उसे उखाड़ कर फिर से बनाई जाएगी वह भी गुणवत्ता के साथ। बहरहाल देखना होगा की पुरे मामले पर क्या कार्यवाही होती है क्या जिम्मेदार अधिकारी ठेकेदार पर कार्यवाही होती है या वार्डोवासी हमेसा की तरह कागजो मे ठगे जायेंगे।

जांच के लिए इंजीनियर को कह दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
दीपिका गुप्ता, सीएमओ, नगर पंचायत घरघोड़ा

You Might Also Like

लॉयंस क्लब मिड टाउन द्वारा महाभंडारा का आयोजन

हाथी प्रभावित तीन जिलों के सरहदी ग्रामों से घिरा कापू

रेलवे टिकट बनाते हुए एक युवक आरपीएफ टीम के हत्थे चढ़ा

सफाई व्यवस्था रखें बेहतर-आयुक्त चंद्रवंशी

जनहित व जन सरोकारों के कार्य प्राथमिकता से करें पूर्ण-कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोरबा में जेल बे्रक कर भागे दो बंदी रायगढ़ में पकड़ाये, दो अभी भी फरार
Next Article मंत्री ओपी चौधरी ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक उद्बोधन मंच को किया नमन

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट वायलर विस्फोट, कंपनी निर्देशक अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना-सीएम साय
महालक्ष्मी कास्टिंग्स में हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत
‘महादेव पान मसाला’ में नकली सिगरेट का जखीरा पकड़ाया
भीषण गर्मी : 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?