NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भोले मंदिर बेलादुला में अंतिम सावन सोमवार को हुआ भव्य रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भोले मंदिर बेलादुला में अंतिम सावन सोमवार को हुआ भव्य रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
रायगढ़

भोले मंदिर बेलादुला में अंतिम सावन सोमवार को हुआ भव्य रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2025 12:10 am
By lochan Gupta August 6, 2025
Share
2 Min Read
oplus_262144

रायगढ़। जिला अंतर्गत बेलादुला स्थित भोले मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सार्वजनिक रूप से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक श्रद्धालु जोड़े सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने दूध, दही, मधु, जल आदि से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूरे सावन माह में प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होती रही, किंतु अंतिम सोमवार को श्रद्धा और आस्था का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला कि मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
मंदिर का संचालन बेलादुला के पार्षद अजय शंकर मिश्रा के नेतृत्व में हो रहा है, जो धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था को अनुशासित और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न करवा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भक्ति वातावरण को बनाए रखने के लिए समिति द्वारा लगातार सक्रिय प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री रोहित होता परिवार द्वारा खिचड़ी प्रसाद का वितरण कर जनसेवा और भक्ति भाव का परिचय दिया गया।
मंदिर समिति ने जानकारी दी है कि बहुत जल्द एक बैठक आयोजित कर मंदिर की नियमित दिनचर्या एवं वर्षभर की योजनाओं को सार्वजनिक रूप से साझा किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भविष्य की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो सके।

You Might Also Like

श्रीमती शुभ्रा घोष का निधन

ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की तस्वीर

शहर के लालटंकी निवासी युवक की कोरबा के रेलवे ट्रैक में मिली लाश

4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

कचरा फेंकने वालों पर निगम रख रहा सीसीटीवी कैमरे से नजर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया उन्हें नमन’
Next Article घरघोड़ा में मुआवजा घोटाले का विस्फोट!

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?