NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनदर्शन के माध्यम से सीधे प्रशासन से जुड़ती है जनता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनदर्शन के माध्यम से सीधे प्रशासन से जुड़ती है जनता
रायगढ़

जनदर्शन के माध्यम से सीधे प्रशासन से जुड़ती है जनता

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, संवेदनशीलता के साथ दिए त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2025 12:28 am
By lochan Gupta August 5, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर चेंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनदर्शन एक प्रभावी मंच है, जिसके माध्यम से जनता सीधे प्रशासन से जुड़ती है और अपनी बात रखती है। सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें और प्रत्येक प्रकरणों का समयबद्ध, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
सडक़ से हटाया जाए ट्रांसफार्मर
जनदर्शन में रायगढ़ के नंदलाल साहू ने अपनी आर्थिक कठिनाई के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास स्वीकृति की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पात्रतानुसार सूची में नाम जोडऩे के निर्देश दिए। गांधीगंज के अशोक कुमार ने सडक़ के बीच स्थित ट्रांसफार्मर के कारण आवागमन में बाधा और दुर्घटना की आशंका जताई। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम साल्हेपाली के किसानो ने मांड नदी पर बने एनीकट से खेतों में पानी भरने और मिट्टी कटाव की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने की केनाल मरम्मत की मांग
ग्राम पंचायत खोखरा के ग्रामीणों ने बताया कि केलो बांध की माइनर मेन केनाल के टूटने से पानी की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की, जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल निरीक्षण और मरम्मत के निर्देश दिए। ग्राम चितापाली के जोगीराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की मांग प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त भी विभिन्न ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्रवासियों ने आवास, सिंचाई, बिजली, सडक़ एवं अन्य जनहितकारी विषय से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक प्रकरण का समाधान नियमानुसार और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डंपर की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

अवैध अतिक्रमण पर नगर पंचायत सीएमओ सख्त

सांपखंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुई सुषमा प्रकाश नायक

ढाबों में खुलेआम बिक रहा अवैध शराब!

कयाघाट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रशासन पहुंचा तोडफ़ोड़ के लिए विरोध के बाद मिली मोहलत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्रेक की मौजूदगी से बढ़ती है गाड़ी की स्पीड-जितेंद्र यादव
Next Article माल वाहक पिकअप में जानवरों की तरह भरे जा रहे इंसान

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?