NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेलवे बिलासपुर की उत्कृष्ट पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेलवे बिलासपुर की उत्कृष्ट पहल
बिलासपुर

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेलवे बिलासपुर की उत्कृष्ट पहल

यात्रियों को मिल रहे रिवार्ड्स

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2025 2:58 am
By lochan Gupta July 30, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेल यात्रा के दौरान बड़ी मात्रा में बोतलबंद पानी का उपयोग किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप खाली प्लास्टिक बोतलें प्लेटफॉर्म, ट्रेन कोच, और सार्वजनिक स्थानों पर फेंक दी जाती थी। जिससे न केवल स्वच्छता प्रभावित हो रही थी बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुँचने कि संभावनाए बन रही थी। इसका समाधान एक चुनौती से कम नहीं है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा एक बेहतरीन पहल करते हुये इस चुनौती के सार्थक समाधान एवं ‘अपशिष्ट मुक्त भारत’ अभियान के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। इसके अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन परिसर में 6 स्थानों पर बॉटल क्रशर मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनमें से 3 नई अत्याधुनिक मशीनें हैं जो कि कोका कोला कंपनी के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई ह। नवीनतम तकनीक से युक्त इन मशीनों में यात्रियों को रिवार्ड्स (इनाम) भी दिए जा रहे हैं। इस पहल से बिलासपुर स्टेशन पर प्लास्टिक बोतलों का संग्रहण, रिसाइकलिंग, और पुन: उपयोग की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन गई है। यह न केवल स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में सहायक है बल्कि ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ और ‘हरित रेलवे’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों को भी सशक्त बना रही है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे रही बल्कि यात्रियों को प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है साथ ही इसका अधिकाधिक उपयोग करने वाले यात्रीगण रिवार्ड्स से लाभान्वित भी हो रहे हैं। यात्रियों से आग्रह है कि वे इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनें।
यरत्री ये आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
खाली प्लास्टिक बोतल मशीन में डालें। स्क्रीन पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। एसएमएस वाउचर प्राप्त कर पास के कोका कोला स्टोर से रिवार्ड पाएं। बिलासपुर स्टेशन में इन स्थानों पर उपलब्ध है बॉटल क्रशर मशीनें – लेटफार्म क्रमांक 01- वातानुकूलित प्रतीक्षालय के सामने, गेट नं 01 और 04 के पास, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय प्लेटफार्म क्रमांक 06 में स्टॉल के पास प्लेटफार्म क्रमांक 02/03 में सीढ़ी के पास

You Might Also Like

‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत मंडल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया

एसईसीएल को देश की नंबर 1 कोल कंपनी बनाने के लिए रिफ़ोर्म को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना ज़रूरी : सीएमडी हरीश दुहन

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

गोंदिया स्टेशन में लाइन संख्या-06 में वॉशेबल एप्रन का कार्य किया जाएगा

एसईसीएल ने दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राईसाइकल एवं सुगम्य केन का किया वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहरी स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की लंबी छलांग
Next Article वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की विशेष सुविधा हेतु महत्वपूर्ण पहल

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?