NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बचपन के दोस्तों ने गर्लफ्रेंड के लिए की दोस्त की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बचपन के दोस्तों ने गर्लफ्रेंड के लिए की दोस्त की हत्या
रायपुर

बचपन के दोस्तों ने गर्लफ्रेंड के लिए की दोस्त की हत्या

चाकू मारकर बोरी में डाली लाश, पानी में डूबाने के लिए बांधा पत्थर

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2025 11:58 pm
By lochan Gupta July 25, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बोरी के अंदर युवक की मिली लाश मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक युवक के बचपन के दोस्त हैं। तीन दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन इसी बीच एक गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हो गई, और फिर दोनों दोस्तों ने मिलकर तीसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बाद में लाश को बोरी में भरकर खदान की डबरी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, लाश डूब जाए इसके लिए बोरी में पत्थर भी डाल दिए। मामला राखी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई की शाम बेंद्री गांव के पत्थर खदान में पानी के ऊपर एक बोरी तैर रही थी, तभी किसी ने बोरी के बाहर पैर निकला देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची स्नस्रु और क्राइम की टीम ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि बॉडी तीन से चार दिन पुरानी है। लाश के सिर और गले पर गंभीर चोटें थी। बॉडी का अधिकतर हिस्सा गल गया था।
पुलिस ने बॉडी की शिनाख्त की तो मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी के तौर पर हुई है। दिनेश कायाबांधा का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने युवक के घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि दिनेश को अंतिम बाद उसके दो दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था। इस जानकारी के साथ पुलिस ने शक के आधार पर दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिनेश और वो बचपन के दोस्त थे। 24 जुलाई को दोनों दिनेश के घर आए और उसे अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर गिट्टी खदान पास ले गए। यहां तीनों ने खदान के पास बैठकर शराब पी।
इसी दौरान तीनों के बीच गांव की एक लडक़ी से म संबंध को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश पर चाकू से हमला कर उसकी गला और पेट में कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने पत्थर से दिनेश के चेहरे और सिर को कुचल दिया, ताकि पहचान न हो सके। फिर शव को बोरी में भरकर, उसमें पत्थर डालकर गिट्टी खदान के पानी भरे डबरी में फेंक दिया था। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत छुपाने की धाराओं के तहत राखी थाने में केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

You Might Also Like

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल

सौम्या चौरसिया ने आय से 50 करोड़ ज्यादा कमाए, 8000 पन्नों की चार्जशीट पेश

सीजीपीएससी विवाद के बीच 246 पदों पर नई भर्ती

चक्रवाती तूफान डाना के वजह से कई ट्रेने रद्द

रायपुर में गौरक्षकों ने पकड़ा 100 गायों से भरा कंटेनर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर से राजिम तक चलेंगी तीन मेमू ट्रेनें, शेड्यूल जारी
Next Article सीएम साय के नेतृत्व में बस्तर में गूंज रही है विकास की आवाज

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?