किरोड़ीमलनगर। विगत दिवस जिन्दल आदर्श भारती उच्च. माध्य. विद्यालय, किरोड़ीमलनगर में छात्र परिषद व सदन के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि कर्नल प्रवीण कुमार तेवतिया, प्रशासनिक अधिकारी, 28 सी.जी. बी.एन. एन.सी.सी., रायगढ़ के मुख्य आतिथ्य एवं सुबेदार मेजर राजकुमार के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि कर्नल तेवतिया सर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों में असीमित ऊर्जा होती है। अत: प्रत्येक विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को सही जगह में लगाएं। उन्होंने मोबाईल को छात्रों का दोस्त एवं दुश्मन दोनों बताया। उन्होंने कहा कि यह आपके ऊपर है कि आप अपना दोस्त बना कर रखना चाहते हैं या दुश्मन। आप इसका सदुपयोग करेंगे तो यह दोस्त रहेगा अगर आपने दुरुपयोग किया तो यह आपका दुश्मन हो जाएगा। उन्होंने विवेकानंद के कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के बिना चरित्र निर्माण संभव नहीं है।
विद्यालय के चेयरमेन श्री विजय कुमार अग्रवाल (आदर्श भारती शिक्षण समिति, किरोडीमल नगर) ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे नेतृत्व का गुण स्कूल से ही सीखते हैं और आगे चलकर वे विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व कर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आदर्श विद्यार्थी बनकर देश के भविष्य में मददगार साबित हों।
सी.बी.एस.ई बोर्ड के प्राचार्य श्रीमती प्रियंका जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास उनके व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ देश के भविष्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नेतृत्व क्षमता छात्रों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने और सफलता प्राप्त करने में मदद करती है।
इस अवसर पर प्रणय कुमार अग्रवाल (प्रबंध निदेशक), संजय कुमार शर्मा (प्राचार्य, सी.जी.बी.एस.ई,. बोर्ड हिन्दी माध्यम), श्रीमती ममता सिंह (उप-प्राचार्य, सी.जी.बी. एस.ई. बोर्ड हिन्दी माध्यम ) ने छात्र पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अनुशासन तथा शिष्टाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हुए छात्र पदाधिकारियों को विद्यालय की गरिमा को उन्नत करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थ भवन – सी.बी.एस.ई. बोर्ड से प्रियांशु सिंह (हेड बॉय), कु. युक्ता पाण्डेय (हेड गर्ल), ज्ञानार्थ भवन – सी.जी.बी.एस.ई. बोर्ड अंग्रेजी माध्यम से रोहित सिंह (हेड बॉय), कु. तेजस्विनी सिदार (हेड गर्ल), शिक्षार्थ भवन – सी.जी.बी.एस. बोर्ड हिन्दी माध्यम से प्रशांत कुमार (हेड बॉय), कु. मुस्कान ठाकुर (हेड गर्ल), इसकेे अतिरिक्त खेल-कूद, अनुशासन, सांस्कृतिक प्रभारियों तथा ईस्ट हाऊस, वेस्ट हाऊस नार्थ हाऊस एवं साउथ हाऊस के छात्र प्रभारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती रीना नाथ ( प्राचार्य- सी.जी. बी.एस.ई बोर्ड- अंग्रेजी माध्यम) के धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के साथ हुआ।
जिन्दल आदर्श भारती में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
