खरसिया। खरसिया विधानसभा के महका मंडल के ग्राम बड़े देवगांव में एक संयुक्त कार्यक्रम, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बहनों की उपस्थिति में गौरवपूर्ण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आपातकाल दिवस विषय पर वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, डॉ श्यामाचरण मुखर्जी जी की जीवनी पर ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री सनत नायक, वृक्षारोपण पर जिला मंत्री महेश साहू और मोदी जी के 11 साल बेमिसाल विषय पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग और जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे के द्वारा विस्तार से, सभी विषयों पर प्रकाश डाला गया। महेश साहू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए और जिस प्रकार मां अपने बच्चों की बड़े होते तक सेवा जतन और देखभाल करती है इस प्रकार प्रकार मां के नाम पर लगाए गए पौधे की वृक्ष का आकार लेते तक हमें देखभाल और सेवा करनी चाहिए नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि मैं मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और 2047 तक हम सबको मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व का नंबर एक राष्ट्र बनाना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के कार्यकर्ताओं सहित ग्राम बड़े देवगांव के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुटता का संदेश दिया कार्यक्रम के अंत में बड़े देवगांव के कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर, ग्राम के सरपंच श्रीमति संध्या मिरी, सरपंच प्रतिनिधि रोहित मिरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रवेश करके, बीजेपी की रीति नीति के अनुसार कार्य करने का वचन भी दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ हितेश गवेल, महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू, महामंत्री ओमप्रकाश राठौर, कोषाध्यक्ष शिव चरण महिष, कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ नेता मनोज राठौर, जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि लक्ष्मी पटेल, पंकज महिपाल, नोवल किशोर कनेर, संजय गवेल, गुलाब गवेल, जयप्रकाश डनसेना, सहित बड़े देवगांव के कुंती लता साहू, नन्द कुमार साहू जी, चोमन साहू, संजू साहू गोंड बोरदी से टिकेश्वर गवेल सहित ग्राम के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में, सभी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये। इस सफल कार्यक्रम की सबसे बड़ी बात रही कि, बड़े देवगांव के समस्त कार्यकर्ता अपने बीच बड़े नेताओं को पाकर अत्यंत उत्साहित और खुश नजर आए और साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल ने नव प्रवेशी सरपंच जी के आग्रह पर ग्राम में एक सामुदायिक भवन, सी सी रोड और नाली निर्माण के लिए, जिला पंचायत से कार्य स्वीकृत करवाने हेतु घोषणा भी किए, जिससे समस्त ग्राम वासियों में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक नए उत्साह, उम्मीद और ऊर्जा का संचार हुआ भारी बारिश के बावजूद, कल के कार्यक्रम को को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी महका मंडल अध्यक्ष जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल की तरफ से आभार व्यक्त किया गया।
बीजेपी का आपातकाल दिवस, डॉ श्यामाचरण जयंती पर एक पेड़ मां के नाम संयुक्त कार्यक्रम संपन्न
बड़े देवगांव की सरपंच ने थामा बीजेपी का दामन
