NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अनवसर में महाप्रभु की सेवा उपचार, 27 को निकलेगी भव्य रथयात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अनवसर में महाप्रभु की सेवा उपचार, 27 को निकलेगी भव्य रथयात्रा
रायगढ़

अनवसर में महाप्रभु की सेवा उपचार, 27 को निकलेगी भव्य रथयात्रा

lochan Gupta
Last updated: June 19, 2025 12:18 am
By lochan Gupta June 19, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। स्नान पूर्णिमा से लेकर आषाढ अमावस्या तक भगवान श्रीजगन्नाथ अस्वस्थ होकर ‘अनवसर गृह’ में रहते हैं। इन दिनों में तीनों देवताओं श्रीबलभद्र, देवी सुभद्रा एवं महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी को पंचकर्म चिकित्सा दी जाती है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए देवेश षडंगी ने बताया कि यह सेवा दिन में दो बार दी जाती है,श्रीजगन्नाथ धाम पुरी में अभी अनसर के समय जब महाप्रभु ज्वर मे तप्त होते हैं उस समय चौथे दिन भगवान को लगभग 14 किलो चंदन लकडी जो देश के सबसे उत्कृष्ट सुगंधित चंदन लकड़ी होती है एवं जो तमीलनाडू से आती है को घिसकर लगाया जाता है। चंदन घिसने वाले सेवक उस समय कोई बात नहीं करते और इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उन चंदन लकड़ी पर नाखून न लगे,अन्यथा वह अशुद्ध हो जाता है। पंचमी के दिन फूलारी लगाते हैं। यह फूलारी तेल शरीर के ताप को कम करने के लिए दी जाती है। इसे सूवार जाति के लोग ही बनाते हैं। यह तेल लगभग 4 किलो का बनता है,जिसमें शुद्ध तील तेल मुख्य रहता है एवं खस की जड़,विभिन्न सुगंधित फूल जैसे जूही,जय, मोगरा, का उपयोग किया जाता है।ये सभी पदार्थ तेल सहित एक मिट्टी के पात्र में सील बंद कर जमीन के अंदर हेरा पंचमी से एक वर्ष तक रखते हैं। एक वर्ष पश्चात इससे तेल निकाल कर  इसे मंदिर को भेजा जाता है,जहां इसे देवताओं को लगाया जाता है।इस  ओसुवा नीति से बुखार उतर जाता है। इसके पश्चात सूवार लोगों द्वारा एक विशेष भोग बनाया जाता है जो कि गेंहूं का आटा,कर्पूर, एवं चंदन का बनता है जिसे शालिसास्थिका पिंडा ‘स्वेदाना’ कहते हैं,देवताओ को अर्पित किया जाता है। तत्पश्चात वैद्य द्वारा एक विशेष आयुर्वेदिक औषधी ‘दसमूला’ तैयार की जाती है,जिसमें कई जड़ी बूटीयां होते हैं, जैसे बेल, खम्हार, फनफना (ओरोजाइलम इंडिकम), अगाबाथु (प्रेमनाइं-टीग्रीफोलिया ),कृष्ण पर्णी (यूरेरिया पिक्टा/ लोगो पोइड्स), शालपर्णी (डेस्मोडियम गेंगेटीकम), अन्क्रान्ती (सोलेनम जेंथोकार्पम), पातेली (स्टीरी-ओस्पर्मम चिनीओइड्स), लाबिंगकोली (सोलेनम इंडिकम)। इसमें इन जड़ी बूटियों के छाल और  जड़ को काटकर, कूटकर, पीसकर, इसमें शहद, घी, और कर्पूर मिलाकर, गर्म कर छोटी छोटी गोलियां बनाई जाती है,जिसे देवताओ को दिया जाता है।

You Might Also Like

मनरेगा में किया गोलमाल, एसडीएम से शिकायत, जांच की मांग

डीपाखोल डेम में वोटिंग के दौरान डूबा युवक

सट्टा-पट्टी लिखते पांच सपड़ाए

मोदी सरकार ने लिया जाति जनगणना का ऐतिहासिक निर्णय-अरूणधर

आखिरी दिन भव्य रैली निकाल कर शालू ने वार्ड के प्रत्येक घर जा जाकर मांगा समर्थन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने शुभारंभ हुआ कांस्य फुट थेरेपी
Next Article 20 जून को अग्रोहा भवन में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?