NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
रायगढ़

कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल

प्रभावितों से मिलने आए दीपक बैज के बयान पर पूर्व विधायक विजय का पलटवार, केलो मैय्या को संवारने एवं नदी को अतिक्रमण से बचाने अवैध कब्जा हटाने का लिया गया निर्णय

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2025 12:32 am
By lochan Gupta June 17, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। विकास हेतु मेरिन ड्राइव के निर्माण एवं नदी की ओर बढ़ रहे अतिक्रमण बेजा कब्जा को हटाए जाने पर प्रभावितों से मिलने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पटलवार करते हुए पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्रवाल ने कांग्रेस को सोच को विकास विरोधी निरूपित किया। विकास हेतु मेरिन ड्राइव के नव निर्माण एवं केलो मैय्या को संवारने के साथ केलो नदी के किनारे बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकने बेजा कब्जा धारियों को विधि सम्मत तरीके से नोटिस देकर विस्थापित करने का समय दिया गया था। बेजा कब्जा हटाए जाने से प्रभावित लोगों को पक्का आवास की समुचित व्यवस्था दी गई। तोडफ़ोड़ से कम लोग प्रभावित हो इस हेतु संवेदनशीलता का परिचय देते विधायक ने स्थानीय जनता की मांग पर मेरिन ड्राइव की चौड़ाई 30 मीटर से घटाकर 16 मीटर कर दी इस निर्णय से 295 प्रभावितपरिवार की संख्यां घट कर 100 रह गई इसके अलावा 50 आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। संघर्ष से अपने जीवन की शुरुआत करने वाले विधायक ओपी गरीबों का दर्द बेहतर समझते है इसलिए विस्थापितों द्वारा आवास लेने हेतु चुकाये जाने वाली 75 हजार की राशि की व्यवस्था भी विधायक की पहल पर सीएसआर मद से करवाई गई है । 100 गरीबों को पक्का मकान देने के लिए उनके हिस्से के कुल 75 लाख की राशि सीएसआर मद से चुकाई जाएगी। इसके साथ साथ विस्थापितों को नए पक्के आवास में विस्थापित करने हेतु आवश्यक साधन संसाधनों की समुचित व्यवस्था की गई उनके भोजन का प्रबंध कर मानवता की आदर्श मिशाल पेश की गई।विजय अग्रवाल ने कहा भाजपा की सरकार रायगढ़ में पांच सालो से ठहरे हुए विकास को गति देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
शहर में 35 सडक़ो के डामरीकरण से किसी बिल्डर को लाभ नहीं मिलेगा वरन सीधे तौर कर रायगढ़ की जनता इन सडक़ो से लाभान्वित हो रही है। वही शहर के अंदर निर्मित होने वाले ऑक्सीजोंन का लाभ भी रायगढ़ की जनता की मिलेगा।पूर्व विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान को हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने बिल्डर को लाभ पहुंचाने की बात कही है। श्री अग्रवाल ने कहा बिल्डर प्रोजेक्ट में प्रवेश द्वार मुख्य मार्ग स्थित गौरव पथ से जुड़ा हुआ है पीछे से मेरिन ड्राइव का निर्माण कर बिल्डर को आखिर कैसे लाभ पहुंचाया जा सकता है। हो सकता है कांग्रेस सरकार के दौरान 152त्न योजना के तहत बेची गई सरकारी जमीन के जरिए इस तरह से बिल्डरों को लाभ पहुंचाया जाता रहा हो।
कांग्रेस की पांच सालो की सत्ता के दौरान कांग्रेस ने दस बड़े विकास कार्य स्वीकृत कर उसे पूरे किए हो तो दीपक बैज जी को आम जनता के सामने रखना चाहिए। दीपक बैज जी आपको रायगढ़ में विकास की राजनीति के जरिए हो रहे बदलाव को भी अवश्य देखना चाहिए। नालंदा परिसर के साथ ऑक्सी जोन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। केलो चक्रपथ से एसईसीएल मुख्यालय तक 44 करोड़ की लागत से मेरिन ड्राइव का निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है । डूब क्षेत्र में रहने वाले काया घाट पुलिया की जगह 12 मीटर चौड़ा पुल हेतु 8.22 करोड़ स्वीकृत हुए जा चुके है।

You Might Also Like

लो-वोल्टेज से नहीं मिल रहा पीने का पानी, जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं, आवदेनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

खेल दिवस पर खिलाडिय़ों का ओपी ने किया सम्मान

मेयर इन काउंसिल की अंतिम बैठक संपन्न

बिग बाजार को देने होंगे मेंबरशिप के पैसे वापस

सूने मकान में अज्ञात चोरों का धावा, नगदी समेत हजारों के गहने ले उड़े चोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत
Next Article पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?