रायगढ़। स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन ने महिलाओं को एक दिन के लिए दीघा के समुद्र तट पर ले जाने का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन का अवसर प्रदान करना था, साथ ही उन्हें एक दूसरे के साथ जुडऩे और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने का मौका देना था। आयोजन में लगभग छत्तीसगढ़ से 50 महिलाएं शामिल हुईं, जिन्हें दीघा के समुद्र तट पर ले जाया गया। वहाँ उन्हें विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिला, जैसे कि समुद्र तट पर घूमना, खेल खेलना, और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण रखकर महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार पटना से हरीश कुमार शामिल हुए जिनके अनुभव मार्केट में 14 से 15 साल का है जिनके द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी महिलाओं को
सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने का मौका
आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को बढ़ावा देना स्वरोजगार को बढ़ावा देना, मार्केटिंग स्किल सीखकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके कार्य, मेहनत, और दृढ़ संकल्प को बढ़ावा दिए फाउंडेशन द्वारा सम्मान पत्र देकर आगे समझ में उनके जैसे महिलाओं को आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया गया। आयोजन को बहुत ही सफल माना गया, क्योंकि महिलाओं ने इसे बहुत ही आनंददायक और यादगार पाया। आयोजन ने महिलाओं को एक दूसरे के साथ जुडऩे और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने का मौका दिया, साथ ही उन्हें मनोरंजन का अवसर भी प्रदान किया। संगठन बनाकर समाज में होने वाले महिलाओं के साथ हो रही कुरीतियों एवं शोषण का रोकथाम करना उनके मनोबल को बढ़ावा देना उपस्थित सभी महिलाएं फाउंडेशन के पहल को धन्यवाद दिए संस्थापक त्रिभुवन साहू को धन्यवाद दिए। फाउंडेशन की पहल और उनकी सोच विचार की वजह से महिलाएं अपने घरेलू जिंदगी से बाहर निकल कर दूसरे राज्य का भ्रमण किये, इस संस्था में शामिल होकर सभी महिलाएं अपने आप को गर्व महसूस किये।कार्यक्रम आयोजन में ट्रस्टी सदस्य कपिल साहू, कांता प्रसाद, एवं फाउंडेशन के सदस्य, धनेश्वरी चंद्रा, सुमित्रा सुशीला, शशिकला, रश्मि दास, जीवन टोप्पो, अहिल्या, दुर्गा, रेवती, ज्योति दास, कविता, कविता रजक, अनीता,रूप कुंवर,डॉ शिव गहरे, आदि शामिल हुए।
स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को कराया गया वेस्ट बंगाल दीघा भ्रमण
एक सफल और यादगार आयोजन के साथ महिलाओं का किया गया सम्मान
