NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशे में पहुंचा घर, पिता ने डांटा तो पी लिया जहर, मेकाहारा में हुई मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नशे में पहुंचा घर, पिता ने डांटा तो पी लिया जहर, मेकाहारा में हुई मौत
रायगढ़

नशे में पहुंचा घर, पिता ने डांटा तो पी लिया जहर, मेकाहारा में हुई मौत

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2025 12:22 am
By lochan Gupta May 24, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। बीए का एक छात्र विगत दिनों शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसके पिता ने समझाईश दिया तो उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी 22 दिन उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिला के बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेंध्रा निवासी फकीर मालाकार पिता डमरूधर मालाकार (23 वर्ष) बीए अंतिम वर्ष की पढाई सारंगढ़ के शासकीय कालेज में करता था, जो रोज सुबह जाता था और शाम को घर जा जाता था। ऐसे में विगत 29 अप्रैल को कालेज से लौटा तो शराब पीकर घर पहुंचा, जिसे देख उसके पिता डमरूधर ने बेटे को शराब के नशे में झूमते देख समझाईश दिया कि शराब पीना सही नहीं है, जिससे छात्र ने अपने पिता से ही विवाद करने लगा और अपनी मोबाइल को जमीन पर पटकते हुए कलह करने लगा, जिससे परेशान होकर उसका पिता घर से चला गया। ऐसे में जब रात करीब 10 बजे घर लौटा तो फकीर ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसे उपचार के लिए तत्काल बरमकेला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिसे रात में ही मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां दो दिन उपचार के बाद जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने उसे एक मई को बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब सात दिन तक उपचार चला लेकिन इस दौरान खर्च अधिक होने के कारण पैसे की व्यवस्था नहीं हुआ तो फकीर को मजबूरन फिर से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लगातार उसका उपचार चल रहा था, इस दौरान 22 मई को दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर शुक्रवार को चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजने की तैयारी चल रही है, ऐसे में अब मर्ग जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You Might Also Like

अवैध धान परिवहन करने वाले 4 अंतरराज्यीय कोचियों पर गिरी प्रशासन की गाज

पुलिस ने सात राज्यों से ढंूढ निकाले गुम हुए 121 नग मोबाईल

पर्यावरण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो रहा फ्लाईएस का परिवहन

धान मंडियों में अभी भी सन्नाटा

पुसौर में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : मानी मोहित सतपथी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चाकू की नोक पर 45 हजार की लूट
Next Article नक्सली बसवा राजू को मारने वाली टीम से मिले सीएम साय

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?