NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सांसदों के साथ रेलवे महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > सांसदों के साथ रेलवे महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न
बिलासपुर

सांसदों के साथ रेलवे महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2025 12:07 am
By lochan Gupta May 24, 2025
Share
4 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ आज दिनांक 23 मई 2025 को आयोजित की गई। तृतीय तल सभागार महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित यह बैठक सौहार्दपूर्ण तथा सहयोगात्मक माहौल में तोखन साहू, माननीय सांसद बिलासपुर एवं राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में तोखन साहू, सांसद बिलासपुर एवं राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार के अलावा डॉ.श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद कोरबा, श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद जांजगीर-चांपा, प्रदीप पुरोहित, सांसद बरगढ, चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा शामिल हुये। इसके अलावा जे.ओराम, सांसद सुंदरगढ, राधेश्याम राठिया, सांसद रायगढ, देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राज्यसभा (रायगढ़), श्रीमती हिमाद्री सिंह, सांसद शहडोल के प्रतिनिधि, अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल, विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तरुण प्रकाश ने उपस्थित सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझाव का लाभ हमें अपनी सेवाओं को और बेहतर करने में मिलेगा।
बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का परिचय, उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं तथा विकासात्मक कार्यों से संबन्धित प्रेजेंटेशन माननीय सांसदों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम मे मंडल रेल प्रबन्धक राजमल खोईवाल द्वारा प्रेजेंटेशन में बिलासपुर मंडल में यात्री सुविधाओं से संबन्धित किए जा रहे कार्य, आधारभूत संरचना का विकास, गाडिय़ों का क्षमता आवर्धन, दिव्यांग जनों, अमृत भारत स्टेशन योजना, वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट, महिलाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाएं जैसे अक्षिता सेफ बबल, मेरी सहेली अभियान आदि का विशेष उल्लेख किया गया। वाई-फाई, स्वच्छता प्रोजेक्ट, रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139, यात्री सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। माननीय सांसदों द्वारा मंडल में हो रहे विकास कार्यों, उपलब्ध यात्री सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा अपने क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न जन सरोकारों से संबन्धित मुद्दों के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं तथा जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया गया। बैठक विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं तथा रेलवे विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं से रेल प्रशासन को अवगत कराने एवं विकासात्मक सुझाव देने के लिए धन्यवाद देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यात्री सुविधाओं से संबन्धित किए जा रहे विकास कार्यों से माननीय सांसदों को अवगत कराया। साथ ही उन्हें बैठक में उठाए गए मुद्दों तथा सुझावों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ पूरा करने के प्रयास के प्रति आश्वस्त किया। बैठक के अंत में उप-महाप्रबंधक (सामान्य) समीर कान्त माथुर ने सुझाव देने तथा बैठक को सफल बनाने हेतु मंत्री सभी सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

बिलासपुर स्टेशन में पुनर्विकास कार्य तीव्र से जारी!

रेलवे की छात्रा ने गणतंत्र दिवस परेड में किया गौरवपूर्ण प्रदर्शन

स्वच्छता शपथ के साथ एसईसीएल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान प्रारंभ

महाप्रबंधक सुश्री इटियेरा ने किया भिलाई पीपी यार्ड एवं इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण

पर्यटन कूटनीति के अंतर्गत बड़ी पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता रैली एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Next Article पहले से कहीं बड़ा,जुनून भरा और दिलचस्प होगा टाटा आईपीएल

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?