NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बुर्का पहनकर कपड़ा-शोरूम से 30 लाख रूपए की चोरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बुर्का पहनकर कपड़ा-शोरूम से 30 लाख रूपए की चोरी
रायपुर

बुर्का पहनकर कपड़ा-शोरूम से 30 लाख रूपए की चोरी

छत से भागते समय रस्सी टूटी, पैर टूटने की आशंका

lochan Gupta
Last updated: April 2, 2025 11:51 pm
By lochan Gupta April 2, 2025
Share
5 Min Read

रायपुर। राजधानी के श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी हुई है। चोर शोरूम के भीतर बुर्का पहनकर घुसा। वहां के कर्मचारियों से बातचीत की। फिर अचानक चोर लोगों की नजरों से गायब हो गया। अगले दिन सुबह शोरूम के काउंटर का लॉकर टूटा मिला। चोर ने करीब 30 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। इसके बाद आरोपी 5वें माले की छत से रस्सी के सहारे शोरूम से बाहर निकला और भाग गया। पुलिस के अनुसार उतरते समय रस्सी भी टूट गई। चोर तीसरे माले तक पहुंचा था। तभी धड़ाम से जमीन पर गिर गया। जिससे चोर के पैर टूटने की आशंका है।
पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की पूरी घटना 31 मार्च और 1 अप्रैल की देर रात हुई है। चोर शोरूम के भीतर रात करीब 9:30 बजे दाखिल हुआ था। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का पहना हुआ था। उस पर शक भी हुआ लेकिन वह अचानक गायब हो गया। कुछ देर उसे खोजने के बाद सभी कर्मचारी शोरूम बंद करके घर चले गए। अगले दिन कर्मचारी शोरूम में वापस पहुंचे तो काउंटर का लॉक टूटा हुआ था। उसमें रखे हुए करीब 30 लाख रुपए गायब थे। शोरूम में हडक़ंप मच गया, पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की। पुलिस को शक है कि उतरते समय हड़बड़ाहट में रस्सी भी टूट गई। चोर तीसरे माले तक ही उतर पाया था। तभी धड़ाम से जमीन पर गिर गया। पुलिस को शक है कि उतरते समय हड़बड़ाहट में रस्सी भी टूट गई। चोर तीसरे माले तक ही उतर पाया था। तभी धड़ाम से जमीन पर गिर गया।
शोरूम में बुर्का पहनकर चोर ने एंट्री की। फिर वह पांच मंजिला शोरूम में इधर से उधर घूमता रहा। इस दौरान उसने लेडिस की आवाज निकालते हुए कर्मचारी से बात करने की भी कोशिश की। कर्मचारी को शक हुआ। उसने अन्य लोगों को यह बात बताई। बुर्का वाले व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कर्मचारियों को लगा कि वह बाहर चला गया है। लेकिन शातिर चोर शोरूम के पहले माले स्थित स्टोर रूम (गोदाम) में छिप गया। रात करीब 11 बजे जब शोरूम बंद करके कर्मचारी अपने घर चले गए। तब वहां के ष्टष्टञ्जङ्क में नजर आया कि चोर स्टोर रूम से निकलकर ग्राउंड फ्लोर की कैश काउंटर में पहुंच गया। वहां उसने लॉकर तोडक़र करीब 30 लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस को शक है कि 5वें माले की छत से रस्सी के सहारे चोर भागने में कामयाब रहा, क्योंकि ऊपर रेलिंग की दीवार से रस्सी बंधी मिली।
पुलिस को शक है कि 5वें माले की छत से रस्सी के सहारे चोर भागने में कामयाब रहा, क्योंकि ऊपर रेलिंग की दीवार से रस्सी बंधी मिली। शोरूम में बाहर की तरफ से शटर बंद हो चुका था। तो चोर पांचवें फ्लोर की छत में पहुंच गया। उसने छत के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। फिर वह छत के रेलिंग से रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगा। पुलिस को आशंका है कि चोर ने हाथों में ग्लव्स पहना था। रस्सी से उतरते समय हाथों का ग्लब्स फट गया। जिससे हड़बड़ाहट में रस्सी भी टूट गई। वह तीसरे माले तक ही उतर पाया था। तभी धड़ाम से जमीन पर गिर गया।
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि चोरी के दौरान बाहर भी कुछ लोग मौजूद थे। जो बुर्के वाले चोर की मदद कर रहे थे। जब वह जमीन पर गिरा तो वही लोग उसे उठाकर लेकर भागे। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान भी चोर बुर्का पहना हुआ था। फिलहाल इस मामले में क्राइम ब्रांच समेत सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।

You Might Also Like

‘आईएएस अधिकारी थे’, बजट केवल शब्दजाल : भूपेश

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री साय का न्योता भोज, अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी

छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र 19 दिसंबर से

मुख्यमंत्री साय दिल्ली के लिए रवाना

आरएसएस का डॉ. सक्सेना पर दोबारा भरोसा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Next Article छग बना देश में जीएसटी राजस्व वृद्धि दर में अग्रणी राज्य

खबरें और भी है....

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
खुडखुडिय़ा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

Popular Posts

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?