NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सभी पात्र हितग्राहियों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ-मेयर चौहान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सभी पात्र हितग्राहियों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ-मेयर चौहान
रायगढ़

सभी पात्र हितग्राहियों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ-मेयर चौहान

मेयर, सभापति एवं एम आई सी सदस्य, निगम की टीम ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: March 29, 2025 11:36 pm
By lochan Gupta March 29, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। शनिवार को महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य श्रीमती पूनम सोलंकी एवं निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महापौर श्री चौहान ने निर्मित आवास एवं आवंटन की स्थिति की पूर्ण जानकारी ली एवं सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शहर के अलग-अलग स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। इसमें पूर्व में आवंटन की प्रक्रिया भी की गई है। प्रत्येक महीने में आवंटन के लिए हितग्राहियों से आवेदन मंगाए जाते हैं। इसके बाद पूर्ण पारदर्शिता से लॉटरी कर आवासों की आवंटन की जाती है। बाकायदा इस प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाती है, ताकि निगम प्रशासन की आवंटन प्रकिया की पारदर्शिता पर किसी भी तरह का सवाल उठाया ना जा सके। शनिवार को महापौर श्री चौहान सभापति श्री साहू, एम आई सी सदस्य श्रीमती पूनम सोलंकी ने भाटिया पेट्रोल पंप के पीछे भाटिया वाटिका, कृष्ण वाटिका, मां विहार कालोनी, बड़े अतरमुड़ा, मेडिकल कालेज के सामने, साहेबराम नगर, सूर्या विहार कौहाकुंडा में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर श्री चौहान ने योजना के सहायक नोडल उप अभियंता श्री ऋषि राठौर से निर्मित आवासों की संख्या, आवंटन की संख्या आदि की पूर्ण जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों में मुनादी कराने और पापलेट के माध्यम से योजना का बेहतर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को के सिर पर पक्के मकान का छत देने जैसी महत्वपूर्ण योजना है। इसका लाभ निगम क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों को मिलना चाहिए। इस दिशा में बेहतर कार्य करने और हर एक पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश महापौर श्री चौहान ने दिए। निरीक्षण के दौरान आवास योजना लिपिक श्री अविनाश उपाध्याय सहित योजना मिशन प्रेरक खगेश पटेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

धान खरीदी केन्द्र में गजराज ने फिर दी दस्तक

पिता ने काम करने कहा तो बेटा ने पीट-पीटकर मार डाला

तीन चोरों से 50 हजार का माल बरामद

युवक ने जहर सेवन कर दी जान

ट्रक चालक से 13 लाख की कथित लूट, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे 33 हजार 700 करोड़ की सौगात
Next Article व्याख्याता सुदेश तिवारी सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में अध्यक्ष कमल गर्ग और पार्षदो ने दी बधाई शुभकामनाएं

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?