NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लॉ कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लॉ कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन
रायगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लॉ कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लॉ कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2025 11:46 pm
By lochan Gupta March 8, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वामी बालकृष्ण पुरी लॉ कॉलेज में आज आठ मार्च को आयोजक एजी टीम व प्रायोजक रोटरी क्लब ग्रेटर की अभिनव पहल से भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से लॉ कॉलेज में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, रोटेरियन कल्पेश पटेल, लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल श्री दिलीप मिश्रा व रोटेरियन गिरधर खेमका, वरिष्ठ पत्रकार विनय पांडेय का गुलदस्ता से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने महिला दिवस के अवसर पर अपनी – अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित मोनिका इजारदार ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि पाँच पीढिय़ों तक लैंगिक समानता नहीं आएगी जब तक हमारी सोच में बदलाव न आ जाए। प्रतिवर्ष वूमंस डे मनाने के बजाए प्रतिदन रहें तो आने वाली पीढ़ी बदलाव दे सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी में कार्यक्रम आयोजक एजी टीम की ओर से किया गया जिसमें अंजू जोशी प्रशिक्षक का विशेष योगदान रहा। वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं द्वारा खेलकूद कराया गया। जिसमें हिट द टारगेट, बॉल इन द बकेट, कुर्सी दौड़, डक वॉक, रनिंग एवं अन्य मनभावन कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।
नामचीन महिलाओं को किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन महिलाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम किया गया। इसके अंतर्गत डॉ स्नेहा चेतवानी, पूनम सिंह, मीनू मोहंती, संध्या, मोनिका इजारदार स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी,जिला जेल महिला प्रहरी अंजू जोशी बॉस्केट बॉल कोच, सोनल यादव, साक्षी महंत, नूपूर गुप्ता, उर्वशा पटेल व आस्था राजवाडे को मुनादी डॉट कॉम और आगाज के तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन की नोडल अधिकारी मोनिका इजारदार ने हाइजिन पर कार्यक्रम किया व बच्चियों को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
खिलाडिय़ों को दिया गया विशेष उपहार
कार्यक्रम के अन्तर्गत पवन कुमार सिंह छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रोड्यूसर व पूनम सिंह ने जलपान की व्यवस्था की व खिलाडिय़ों में सबसे छोटी उम्र की खिलाडिय़ों को रनिंग में प्रथम आने पर गोल्ड क्वाइन और एक खिलाड़ी को विशेष उपहार दिया गया। वहीं इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यगण रोटेरियन नयन अग्रवाल, सचिव सूरज जायसवाल व एजी टीम के सदस्यों की उपस्थिति रही व कार्यक्रम का सफल संचालन मंच मनोज श्रीवास्तव ने किया।

You Might Also Like

सौरभ बने अभाविप के जिला संयोजक

महिला समन्वय रायगढ़ कराएगा ऊं नम: शिवाय का जाप

फ्लैट स्टील आयात पर 12 प्रतिशत सेफगार्ड ड्यूटी

बूंदाबांदी के बाद अब उमस बढ़ा रही परेशानी

मिट्ठुमुड़ा में चैन स्नैचिंग, शिकायत होते ही पुलिस ने की नाकेबंदी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जेएसपी चेयरमैन नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर लगेगी फोटो प्रदर्शनी
Next Article जेपीएल में ’टेक्निकल कनक्लेव टेक्सप्लोरेशन’ का आयोजन

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?