NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा को नगर निगम की जनता का मिला पूर्ण समर्थन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > भाजपा को नगर निगम की जनता का मिला पूर्ण समर्थन
रायपुर

भाजपा को नगर निगम की जनता का मिला पूर्ण समर्थन

उनके विश्वास पर खरा उतरना महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता हो - विष्णु देव साय

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2025 12:46 am
By lochan Gupta February 25, 2025
Share
3 Min Read

अटल विश्वास पत्र के वादों को पूरा करने में महापौर की भूमिका अहम

रायपुर। नगरीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर अथाह विश्वास जनता ने जताया है, जिससे पार्टी को प्रचंड विजय हासिल हुई है। दस के दस नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हमारी डबल इंजन की सरकार के कार्यों का प्रमाण है। इसलिए अब जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभी नवनिर्वाचित महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादों को पूरा करना उनका लक्ष्य हो। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी निगम के महापौर, पार्षदों से निरंतर संपर्क बनाकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में उनसे मिलने आए नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। श्री साय ने कहा कि भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है। इस जीत में संगठन के नेताओं, मंत्रिमंडल के साथियों, विधायकगणों और पदाधिकारियों का भी विशेष योगदान है। हमारी सरकार ने मात्र चौदह महीने में मोदी जी की गारंटी की सभी वादों को पूरा किया है।
इससे जनता का विश्वास यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के प्रति और प्रगाढ़ हुआ है। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक परिणाम हैं, इससे पहले ऐसा परिणाम कभी नहीं आया। उन्होंने कहा कि महापौर पद हेतु डेढ़ लाख वोटों से जीत, निगम के 70 वार्डों में 60 पार्षद भाजपा के होना, सभी नगर निगमों में भाजपा का महापौर निर्वाचित होना ये सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। अत: अब हमें नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए काम करना है।
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम पर सीएम साय ने कहा कि पंचायत चुनावों में भी भाजपा को ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। लगभग 81 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की विजय हुई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बड़े भयावह स्थिति में है, कई जगहों पर ऐसी स्थिति रही कि कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को प्रस्तावक और समर्थक के भी लाले पड़े। कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास पूर्णत: खो चुकी है। जनता को केवल और केवल भाजपा की सुशासन सरकार पर विश्वास है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, किरण सिंह देव सहित मंत्री एवं विधायकगण व पदाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

अपराजेय योद्धा बृजमोहन को सांसद बनाना है-सीएम साय

छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मांतरण को रोकेंगे-धीरेंद्र शास्त्री

माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य बनेगा प्रदेश की समृद्धि का आधार : सीएम साय

प्रदेश के 33 जिला-पंचायतों का हुआ आरक्षण

अब तक प्रदेश में हुई 8.95 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केवड़ाबाड़ी चौक स्थित मोबाइल दुकान में लगी आग
Next Article चॉइस सेंटर के ऑपरेटरो को आयुष्मान पंजीयन तथा अभियान के लिए दिया गया प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

मैनपाट में भाजपा के सांसद-विधायकों की पाठशाला
मुठभेड़ में नक्सलियों का स्नाइपर-डिप्टी कमांडर ढेर
अज्ञात वाहन ने बाईक सवार 2 युवकों को घसीटा
जाली ऋण पुस्तिका बनाकर जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नर्सरी के मासूम छात्र पर शिक्षक की बेरहमी

Popular Posts

मैनपाट में भाजपा के सांसद-विधायकों की पाठशाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?