NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे लाइन से केटनरी व कोंटेक्ट तार चोरी करने वाले 8 पकड़ाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे लाइन से केटनरी व कोंटेक्ट तार चोरी करने वाले 8 पकड़ाए
रायगढ़

रेलवे लाइन से केटनरी व कोंटेक्ट तार चोरी करने वाले 8 पकड़ाए

आरोपियों से एक लाख रुपए का दो क्विंटल वायर जब्त

lochan Gupta
Last updated: October 14, 2024 12:16 am
By lochan Gupta October 14, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। पिछले साल फरवरी माह में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से 227 मीटर केटनरी तार व 227 कोन्टेक्ट तार की चोरी करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख रूपये का 2 क्विंटल केटनरी व कोन्टेक्ट वायर को जब्त किया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। पकड़े गए सभी आरोपी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य से जुड़े तारों की लंबे समय से चोरी में संलिप्त थे।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी 2023 को लगभग 4 बजे, पेट्रोलिंग टीम ने सूचना दी कि भालूमुड़ा एसपी के पास निर्माणाधीन रेलवे लाइन से 227 मीटर केटनरी तार और 227 कोन्टेक्ट तार, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार की चोरी हो गई है। प्रार्थी पार्थ सारथी पंडा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अज्ञात आरोपी और चोरी किए गए माल की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए गए।
चोरी का सामान खपाने बना रहे थे योजना
लंबे समय तक अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण प्रकरण में सितम्बर 2023 में खात्मा चाक की गई थी, लेकिन थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी। आखिरकार आज मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कठरापाली के कुछ व्यक्ति रेलवे तार चोरी कर उसे बेचने की योजना बना रहे हैं।
आरोपियों को भेजा गया जेल
तमनार पुलिस ने ग्राम कठरापाली से मोहित भारद्वाज और उसके साथियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद मोहित ने बताया कि उसने अपने साथियों लोकेश मिरी, श्यामलाल मिरी, जयराम सोनी, भागीरथी रात्रे, तेजराम रात्रे, कृष्णा सतनामी, और राजेश रात्रे के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 क्विंटल केटेनरी और कॉन्टेक्ट तार, मूल्य करीब 1 लाख रूपये के साथ ही अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हथौड़ा, कटर और छेनी जब्त किए।आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उनके बयान गवाहों के सामने दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

1. मोहित भारद्वाज पिता मंगल भारद्वाज उम्र 35 वर्ष
2. लोकेश मिरी पिता सुकलाल मिरी उम्र 23 वर्ष
3. श्यामलाल रात्रे पिता करमसिंह रात्रे उम्र 32 वर्ष
4. जयराम सोनी पिता अर्जुन सोनी उम्र 30 वर्ष
5. भागीरथी रात्रे पिता दुखी राम रात्रे उम्र 32 वर्ष
6. तीजराम रात्रे पिता अर्जुन रात्रे उम्र 32 वर्ष
7. कृष्णा सतनामी पिता सुखलाल सतनामी उम्र 22 वर्ष
8. राजेश रात्रे पिता नंदलाल रात्रे उम्र 22 साल सभी निवासी कठरापाली थाना तमनार जिला रायगढ़

You Might Also Like

परिधान व ज्वेलरीज का दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

रूपेश प्रबंधन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे कांग्रेस- गोपाल अग्रवाल

नवविवाहिता ने जहर सेवन कर दी जान

लोकगायिका कविता वासनिक की सुरीली प्रस्तुति से गूंजा रायगढ़

बारिश के कहर से कूमा पंचायत पहुंच मार्ग ध्वस्त, संकट में गांव का जनजीवन!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शंकालू पति ने कुल्हाड़ी से किया पत्नी पर प्रांण घातक हमला
Next Article वित्त मंत्री ने पुलिस ‘शक्ति’ टीम का किया उत्साहवर्धन

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?