NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजनांदगांव में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राजनांदगांव में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज
रायपुर

राजनांदगांव में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री होंगे शामिल, 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण

lochan Gupta
Last updated: September 27, 2024 11:59 pm
By lochan Gupta September 27, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा में 28 सितम्बर को सुबह 10 बजे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी श्री भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, सभापति जिला पंचायत श्री अशोक देवांगन, समाज सेवी रमेश पटेल, सरपंच बरगा श्री कुमार सोनवानी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास तथा विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया जाएगा।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में 28 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें 12 करोड़ 78 लाख 93 हजार रूपए के 21 कार्य का लोकार्पण एवं 19 करोड़ 28 लाख 67 हजार रूपए के 14 कार्य का भूमिपूजन शामिल है। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 59 लाख 77 हजार रूपए के 1 कार्य का लोकार्पण एवं 10 करोड़ 25 लाख 78 हजार रूपए के 7 कार्य का भूमिपूजन, स्वास्थ्य विभाग (सीजीएमएससी) अंतर्गत 4 करोड़ 25 लाख 48 हजार रूपए के 13 कार्य का लोकार्पण एवं 6 करोड़ 97 लाख 28 हजार रूपए के 4 कार्यों का भूमिपूजन, जल संसाधन संभाग अंतर्गत 4 करोड़ 94 लाख 22 हजार रूपए के 2 कार्यों का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 65 लाख 62 हजार रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंतर्गत 99 लाख 46 हजार रूपए के 5 कार्य का लोकार्पण, पुलिस अधीक्षक अंतर्गत 20 लाख रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन, कृषि विभाग अंतर्गत 19 लाख 99 हजार रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

You Might Also Like

अब रेत माफियाओं की खैर नहीं, अवैध खनन रोकने साय सरकार उठाएगी कड़े कदम

छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र 19 दिसंबर से

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला

कुक ने होटल के कर्मचारियों से हड़पे 19 लाख रूपए

छत्तीसगढ़ में भाजपा की लहर है : विष्णु देव साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निजी अस्पताल की लैब टेक्नीशियन से रेप
Next Article सीएम साय ने दुर्ग में 23 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

खबरें और भी है....

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा, पेट्रोल पंप सहित 5 संस्थान सील
मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला
आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?