रायपुर। महादेव सट्टा एप केस में ईडी को नीतीश दीवान की रिमांड मिल गई है। सोमवार को रायपुर में सुनवाई के बाद कोर्ट ने 3 दिन के लिए ईडीको सौंप दिया है। इससे पहले नीतीश दीवान को 3 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। शनिवार को न्यायिक रिमांड में भेजने के बाद आज फिर उसे विशेष अदालत में पेश किया गया था। यहां ईडी ने सुनवाई के दौरान नीतीश की रिमांड के लिए अपना पक्ष रखा जिसे विशेष न्यायधीश की स्पेशल कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। ईडी ने 17 फरवरी को सट्टा ऐप के पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान को गिरफ्तार किया था। 25 साल का नीतीश वैशाली नगर का रहने वाला है। वह प्रमोटर के साथ ऐप के पैनल ऑपरेशन का काम करता था।
नीतीश दीवान 17 फरवरी को गिरफ्तार हुआ था इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। श्वष्ठ ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी को हुई। इसके बाद 24 फरवरी को दोबारा उसे पेश किया लेकिन विशेष अदालत से नीतीश दीवान को कोई राहत नहीं मिली। उसे तीन दिनों की जेल में भेज दिया गया। वहीं अब सोमवार को श्वष्ठ को 3 दिन की रिमांड मिली है।
9 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
वहीं, पीएमएसए 2002 के तहत की गई तलाशी के दौरान कुल चल संपत्ति 572.41 करोड़ रुपए जब्त किया गया है। दो कुर्की आदेश जारी किए गए हैं। जिनमें 142.86 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इस मामले में अभियोजन शिकायतें 20 अक्टूबर 2023 और 1 जनवरी 2024 को दर्ज की गई थी। अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
महादेव सट्टा केस : ईडी को मिली नीतीश दीवान की रिमांड
ऐप के पैनल ऑपरेटर से 3 दिन तक होगी पूछताछ, नहीं पहुंचे 13 आरोपी
