NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रोफेशनल्स भी पॉलिटिक्स में आएं, भाजपा एकमात्र बेहतर विकल्प-नड्डा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रोफेशनल्स भी पॉलिटिक्स में आएं, भाजपा एकमात्र बेहतर विकल्प-नड्डा
रायपुर

प्रोफेशनल्स भी पॉलिटिक्स में आएं, भाजपा एकमात्र बेहतर विकल्प-नड्डा

lochan Gupta
Last updated: September 27, 2024 12:12 am
By lochan Gupta September 27, 2024
Share
5 Min Read

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नालंदा परिसर में पहुंचकर छात्रों से भाजपा की सदस्यता की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूर्ण करने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। प्रधानमंत्री स्वयं चाहते हैं कि प्रोफेशनल्स पॉलिटिक्स में नई सोच के साथ आएं। इससे राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। इसलिए युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल के पॉलिटिक्स में आने से शुचिता की सोच को और बेहतर स्थान मिलेगा। हमारी लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को राजनीति में आना चाहिए।
श्री नड्डा ने कहा कि देश में कुछ दल युवाओं को भ्रमित कर राजनीति करते रहे हैं। वह दल किसी से छिपा नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने युवाओं से भाजपा की सदस्यता की अपील की। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण श्रद्धेय भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। उनके सपनों को पूर्ण करने प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्य करती रही है। छत्तीसगढ़ राज्य अपना उदय के 25वें बसंत की ओर है। विकसित छत्तीसगढ़ का सपना हम सबका सपना है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा रायपुर पहुँचने के बाद विमानतल से सीधे केनाल रोड पहुँचे और वहाँ स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद श्री नड्डा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास पहुँचे जहाँ उन्होंने श्री व्यास व परिजनों से सौजन्य भेंट की व श्री व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने श्री व्यास को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। लगभग आधा घंटा श्री नड्डा व्यास निवास पर रुके।
दिल से, दल से, जुड़े कमल से- जे.पी. नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समुचे राष्ट्र से संगठन के महापर्व में जुडऩे का अपील कर रहे हैं। यह महापर्व हम सब के लिए सदैव अविस्मरणीय हो। हम सबको प्रधानमंत्री जी के इस सूत्र वाक्य को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरूरत है। दिल से, दल से, जुड़े कमल से। पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्य बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हम अपने लक्ष्यों को पूर्ण कर लेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ता जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्याबल जरूरी है लेकिन वैचारिक बल के आधार पर कार्य कर रहे हैं जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, सुश्री लता उसेंडी, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वाणिज्य एवं उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, पुन्नू लाल मोहले, रेणुका सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, भूपेंद्र सवन्नी, लक्ष्मी वर्मा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भारत लाल वर्मा, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, प्रदेश मंत्री पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

साइबर ठगों की आई शामत

कारोबारी ने चलती कार से युवक को धकेला, मौत

नक्सलवाद के खात्मे के साथ लौटेंगे बस्तर के सुनहरे दिन : सीएम साय

एसी ब्लास्ट : कारोबारी सहित 2 की मौत

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ पैवेलियन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोयला से भरा ट्रेलर पलटा, चालक की मौके पर हुई मौत
Next Article ओवर लोड 3 वाहन पर 60 हजार का जुर्माना

खबरें और भी है....

रजत जयंती वर्ष में प्रदेश को मिलेगा नया विधानसभा भवन-सीएम साय
छत्तीसगढ़ के शिवभक्तों के लिए आस्था का केंद्र है उड़ीसा का केदारनाथ शिव मंदिर
चोरी के मामले में नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा-शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल

Popular Posts

रजत जयंती वर्ष में प्रदेश को मिलेगा नया विधानसभा भवन-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?