धरमजयगढ। वन मंडल धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार की दोपहर काम करके अपने साथियों के साथ घर लौट रहे एक युवक पर हाथी ने हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार हेतु सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया है। उक्त मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोहनपुर निवासी शिव प्रसाद राठिया 20 साल बुधवार की दोपहर 2 बजे के अपने दो साथियों के साथ भारतमाला मार्ग निर्माण में काम करके घर लौट रहा था। बाईक सवार तीनों युवक जब बाकारूमा रेंज के जमाबीरा रोड के पास पहुंचे ही थे कि अचानक हाथियों के चिंघाड़ की आवाज सुनकर तीनों भयभीत होकर जान बचाने इधर उधर भागने लगे। तभी हाथी ने शिव प्रसाद राठिया पर हमला कर दिया वहीं उसके दोनों साथियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि घायल युवक को वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा उपचार हेतु धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
दो साथियों ने भागकर बचाई जान
बताया जा रहा है कि अचानक हाथी का सामना हो जाने से तीनो साथी इधर-उधर भागने लगे इस घटना में जहां शिव प्रसाद राठिया की मौत हो गई वहीं उसके दो अन्य साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव पहुंचकर परिजनों को इस घटना से अवगत कराया है।
तेजपुर भी एक को किया घायल
एक अन्य जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के तेजपुर गांव में आज पुटु लेने जंगल गए एक ग्रामीण का सामना हाथी से हो गया जिसके बाद हाथी ने राय सिंह राठिया को सूंढ से उठाकर पटक दिया इस घटना में बुरी तरह घायल ग्रामीण को उपचार के लिये धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
हाथी के हमले में युवक की मौत, दो बाल-बाल बचे
भारतमाला सड़क निर्माण में काम करके लौट रहा था मृतक
