रायगढ़. एक राजमिस्त्री ने विगत चार दिन पहले अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसका उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेंडा निवासी जागेश्वर यादव पिता डोकरा यादव (64 वर्ष) अपने बच्चों से अलग होकर पति-पत्नी रहते थे और राजमिस्त्री का काम करके भरण पोषण करता था। ऐसे में विगत 27 जनवरी की रात करीब 9 बजे अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे तबीयत बिगड़ी तो उसकी पत्नी अपने बेटे नेहरू यादव को फोन कर बताई कि उसका पिता जहर सेवन किया है, जिससे नेहरू यादव टीआरएन कंपनी में काम छोडकऱ घर पहुंचा तो उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। जिससे आनन-फानन में उसे घरघोड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया। जिससे उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा था। इस दौरान मंगलवार की दोपहर में उसकी तबीयत गंभीर हुई और करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
जहर सेवन कर राजमिस्त्री ने की खुदकुशी
जहर सेवन कर राजमिस्त्री ने की खुदकुशी
