भिलाईनगर। युवा युवा मां शक्ति दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में विगत 27 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन धार्मिक आयोजन है। यहां पर किसी भी तरह का व्यवसाय करने का कार्य नहीं किया जाता है।जिसको लेकर कुछ लोगों के द्वारा भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है।जबकि स्थानीय निवासी 28 वर्ष में इस आयोजन को भव्य रूप देने का काम कर रहे हैं।उक्त जानकारी आयोजित पत्रवार्ता में पूर्व पार्षद सूर्यकांत सिन्हा,वर्तमान पार्षद सेवन सिंह ठाकुर अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिक संगठन के एक विख्यात नेता गजेंद्र सिंह के द्वारा पुत्र मोह में गलत कदम उठाए जा रहा है। जिसकी वजह से उनकी साख पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भ्रम पैदा करने कतिपय मामले को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति के तत्वाधान में होने वाले दुर्गा उत्सव में किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं किया जाएगा। इसका शपथ पत्र भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन विभाग को दिया जा चुका है। परंतु उसके बावजूद भी इस मामले को लेकर गजेंद्रसिंह, पुष्पेंद्र सिंह एवं तरुण कुमार निहाल द्वारा पूरे मोहल्ले में अनावश्यक एवं गलत ढंग से नागरिकों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इस विषय को लेकर कहां जा रहा है कि दुर्गा पूजा स्थल में मीना बाजार लगाए जाने का काम किया जा रहा है जिसके लिए अग्रिम राशि भी आयोजन करने वालो के द्वारा प्राप्त कर ली गई है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है।यह सारे आरोप निराधार एवं तथ्यहीन है। यद्यपि स्थानीय नागरिक इस स्थिति को समझ रहे हैं। और वह उपरोक्त लोगों के द्वारा गलत प्रचार किए जाने का विरोध कर रहे हैं।इसके अलावा इन लोगों के द्वारा वृक्षारोपण के नाम पर भी गलत ढंग से कार्य किया गया है। जिसकी कोई भी अनुमति भिलाई इस्पात प्रबंधन से लेकर जिला प्रशासन तक नहीं ली गई है। परंतु कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने के नाम पर उपरोक्त लोगों के द्वारा वृक्षारोपण की आड़ में अनावश्यक विवाद पैदा करने का काम किया जा रहा है। जो कि श्रमिकनेता की गरिमा के विपरीत कार्य है। दरअसल पुत्र मोह के मायाजाल में उलझ कर श्रमिक नेता गजेंद्र सिंह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। और वह वृक्षारोपण करने के विषय को अपना प्रतिष्ठा का प्रश्न बनकर शासन प्रशासन को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। जिसकी विधिवत जानकारी शासन को दे दी गई है।और उनके पुत्र द्वारा मोहल्ले में आतंक पैदा करने का काम किया जा रहा है। संगठन से जुड़ी महिलाओं के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। और उनके परिजनों साथ मारपीट किया जा रहा है।इसको स्थिति सेपुलिस प्रशासन को अवगत भी कर दिया गया है।और पुलिस प्रशासन से समुचित कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग भी की है। और पुलिस प्रशासन ने श्रमिक नेता को धैर्य रखने की सलाह देते हुए उन्हें अनावश्यक विवाद नहीं करने की हिदायत भी दी है। पत्रकार वार्ता में उपस्थित वही की निवासी महिला भानु कुमारी साहू मिश्रा ने कहा कि गजेंद्र सिंह के सुपुत्र द्वारा उनके घर के सामने बिना अनुमति के उनकी गैर मौजूदगी में वृक्षारोपण करने का काम किया है।जिसका उन्होंने विरोध किया तो उनके खिलाफ पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके पहले उनके पति के साथ भी मारपीट उनके द्वारा की जा चुकी है।जिसकी शिकायत थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक की गई है।और वह लगातार मेरे एवं मेरे परिवार को अनावश्यक रूप से प्रताडि़त करने का काम कर रहे हैं।जिसकी वजह से यदि कोई अनहोनी घटना घट जाती है। तो उसके जवाबदारी उन लोगों पर होगी।
श्रमिक नेता गजेंद्र सिंह भ्रामक प्रचार करने का काम कर रहे : सूर्यकांत

By
lochan Gupta
