NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
भिलाईनगर

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
3 Min Read

भिलाई। राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुए रिसाली, भिलाई निवासी वीर जवान रजनीकांत सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
डीजीपी अरुण देव गौतम ने शहीद रजनीकांत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नेवई थाना प्रभारी अनिल साहू सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहीद की पत्नी पिंकी साहू, परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे। डीजीपी गौतम ने शहीद की पत्नी से आत्मीय चर्चा कर परिवार का हालचाल जाना और आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर पुलिस परिवार हरसंभव सहयोग के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति के संयोजक विष्णु पाठक ने वर्ष 2009 के मदनवाड़ा नक्सली हमले की हृदयविदारक घटना का उल्लेख करते हुए शहीद रजनीकांत सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज का नैतिक दायित्व है। उनकी प्रेरणा और बलिदान नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। विष्णु पाठक ने कहा कि समिति प्रत्येक वर्ष शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने और उनके परिवारों के सम्मान के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि समाज उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी न भूले। श्रद्धांजलि सभा में प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, महासचिव रंग बहादुर सिंह, समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शहीद रजनीकांत सिंह के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर तथा उनके अमर बलिदान को नमन करते हुए किया गया।

You Might Also Like

जनता को ठगने वालों को सबक सिखाना है : रविन्द्र चौबे

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर देशभर के राजनीतिज्ञों की परिणाम को लेकर लगी निगाहें

विधायक देवेंद्रयादव ने नीटपेपर लीक मामले पर सी बी आईजांच की मांग, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

भिलाई स्टील प्लांट में रेल पटरी बनाने में नहीं आएगी अड़चन

पुलिस की तत्परता से मोबाईल चोरी के आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : सीएम
Next Article खरसिया में गूंजा ‘जागो ग्राहक, जागो’ का संदेश

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?