NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए अदाणी फाउंडेशन ने कराया दो तालाबों का जीर्णोद्धार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए अदाणी फाउंडेशन ने कराया दो तालाबों का जीर्णोद्धार
रायगढ़

पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए अदाणी फाउंडेशन ने कराया दो तालाबों का जीर्णोद्धार

ग्राम छोटे भंडार और रणभाटा में किया गया तालाबों का गहरीकरण

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2024 12:30 am
By lochan Gupta August 22, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ के पास के ग्राम छोटे भंडार और रणभाटा में तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया है। गावों में जल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गयी इस पहल से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को उनके महत्वपूर्ण दिनचर्या में लाभ होगा।
इस परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत रणभाटा और जेवरीडीह के लगभग सूख चुके तालाबों का गहरीकरण किया गया, जिससे 13,847.61 क्यूबिक मीटर क्षेत्र को पुनर्जीवित किया गया। इस प्रयास से जल संसाधनों की सुरक्षा तो सुनिश्चित होगी ही, साथ ही किसानों के लिए सिंचाई और कृषि कार्यों में भी सुधार होगा। इसके साथ ही, अदाणी पावर ने इन तालाबों के किनारों पर छायादार पौधे लगाने का भी प्रस्ताव रखा है, जो पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सशक्त करेगा। वहीं जल, ऊर्जा, और पर्यावरण संरक्षण के लिए अदाणी पावर के इस वर्ष 2 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को इनके माध्यम से पूर्ण करने के साथ-साथ क्षेत्र में सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दरअसल, ग्रामवासियों के तालाबों के गहरीकरण और जीर्णोद्धार की जरूरत पर अदाणी फाउंडेशन ने त्वरित विचार करते हुए इस वर्ष जून में ही कार्य शुरू करा दिया था, जिसमें ग्राम छोटे भंडार की सरपंच श्रीमती सतरूपा चौहान और रणभाटा की सरपंच श्रीमती ममता छत्तर ने प्रमुख सहभागिता निभाई। अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन दोनों तालाबों के गहरीकरण और मरम्मत कार्य पूर्ण होने के उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम छोटे भंडार के सरपंच प्रतिनिधि योगेश चौहान, दुर्गेश चौहान, धरम सिंह एवं ग्राम रणभाटा के सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार छत्तर और जनम कुमार छत्तर शामिल हुए। अदाणी पावर के सीएसआर प्रमुख पूर्णेन्दु कुमार ने कहा, जल संरक्षण, कृषि को विकसित करना और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, इस पहल के माध्यम से अदाणी पावर लिमिटेड ने न केवल ग्रामीण समुदायों की समस्याओं का समाधान किया है, बल्कि जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया है। ग्रामीणों के लिए यह परियोजना जीवन में सुधार का एक प्रमुख कदम साबित होगी, जिससे उनकी आजीविका और पर्यावरण दोनों सुरक्षित होंगे। इस मौके पर सीएसआर विभाग से परमेश्वर गुप्ता और सिविल इंजीनियर सौरभ अग्रवाल सहित स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित थे।
ग्राम के सरपंचों ने इस पहल को चुनौतियों से निपटने के लिए एक सकारात्मक दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। उल्लेखनीय है कि अदाणी पॉवर लिमिटेड की रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में दो इकाइयां कुल 600 मेगावाट की क्षमता पिछले आठ सालों से संचालित है। इसके सामाजिक सरोकारों के तहत आसपास के 21 हजार से अधिक जनसंख्या वाले कुल 20 ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

You Might Also Like

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढ़े में गिरी बाइक, सरपंच की मौत

सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

नव पदस्थ बीईओ पुसौर शैलेश देवागंन का संयुक्त शिक्षक संघ पुसौर ने किया स्वागत’

युवती का फेक आईडी बनाकर बदनाम करने की रची साजिश

पूर्वांचल में ग्राम सरकार गठन के लिए चुनावी सरगर्मी तेज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article क्रीमीलेयर के विरोध में सारंगढ़ बंद पूरी तरह से रहा सफल
Next Article मिडिल स्कूल पुरुषोत्तमपुर में चन्द्रयान तीन पर व्याख्यान

खबरें और भी है....

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

Popular Posts

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?