बसना। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की पावन अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरुषोत्तमपुर में चंद्रयान तीन पर व्याख्यान कार्यक्रम एवं चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक डिजेन्द्र कुर्रे के द्वारा यह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। जिसमें मिडिल स्कूल के सभी बच्चों को चन्द्रयान तीन पर चित्र बनाने को दिया। सभी छात्रों ने भाग लिए।जिसमें कु. सीमा चौहान प्रथम भावेश यादव द्वितीय एवं किरण तृतीय स्थान रहा। ततपश्चात् बच्चों को चंद्रयान-3 पर व्याख्यान दिया गया। इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए तीन मुख्य उद्देश्य निर्धारित किए हैं, जिनमें शामिल हैं- लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कराना। चंद्रमा पर रोवर की विचरण क्षमताओं का अवलोकन और प्रदर्शन।चंद्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से समझने और उसके विज्ञान को अभ्यास में लाने के लिए चंद्रमा की सतह पर उपलब्ध रासायनिक और प्राकृतिक तत्वों, मिट्टी, पानी आदि पर वैज्ञानिक प्रयोग करना। अंत में डिजेन्द्र कुर्रे ने सभी बच्चों को चंद्रयान 3 पर कविता वाचन कर बच्चों को साहित्य कविता के प्रेरित किया। देश के वैज्ञानिक को नमन करते हुए उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।सुंदर आयोजन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हे, लोकेश्वर कंवर, विकासखंड स्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा बधाई दिए।
मिडिल स्कूल पुरुषोत्तमपुर में चन्द्रयान तीन पर व्याख्यान

By
lochan Gupta
