NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संबलपुरी विद्यालय में मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संबलपुरी विद्यालय में मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन
रायगढ़

संबलपुरी विद्यालय में मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2023 8:58 pm
By lochan Gupta August 23, 2023
Share
2 Min Read

रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुरी में विगत 22 अगस्त को लघु धान्य फसल अर्थात मिलेट्स के उत्पादन तकनीक व पौष्टिक गुणों के बारे में छात्र-छात्राओं एवं जनमानस में जागरूकता प्रदान करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिवेश में मानव जीवन शैली की व्यस्त्तावश सभी लोग पौष्टिक आहार से वंचित होते जा रहे हैं। वहीं नयी युवा पीढ़ी को मिलेट्स की पौष्टिक गुणवत्ता के बारे में जागरूकता फैलाना है।

दी गई पोषण-आहार की जानकारी

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि विज्ञान केंन्द्र रायगढ़ के आहार एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ. मनीषा चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मैडम चौधरी ने मिलेट्स आधारित व्याख्यान देते हुए बताया कि रागी, कोदो, कुटकी, में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम तथा फाइबर से परिपूर्ण होने के कारण आज की जीवन शैली में एक उत्तम भोजन के रूप में देखा जा रहा है। वर्ष 2023 मिलेट्स वर्ष होने के कारण इसके उत्पादन व उपयोग को सरकार भी बढ़ावा दे रही है। जो कि एक अच्छी पहल है। इन्होने प्रोजेक्टर के माध्यम से ‘‘श्री अन्न’’ के विभिन्न व्यंजनों के बारे में बताया व ‘‘श्री अन्न’’ की प्रदर्शनी लगायी जिसमें रागी का माल्ट पेय विशेष आकर्षण को केन्द्र रहा, जिसका स्वाद का आनंद भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लिया।

विद्यार्थियों ने जाना उत्पादन का तरीका

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. नीलकमल पटेल, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ के द्वारा रागी और कोदों के उत्पादन तकनीक के बारे में छात्रों को सहज ढंग से बताया गया। वहीं इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य त्रिलोचन प्रसाद चौधरी ने कार्यक्रम की शुभारंभ करते हुए मिलेट्स वर्ष 2023 के बारे में प्रकाश डाले। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता राठौर व्याख्याता द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री तरूण कुमार राठौर व्याख्याता के द्वारा हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त व्याख्याता शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

तीन दिन के लिए पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

प्रदेश के अंतिम चरण में 7 सीटों पर 67.07 प्रतिशत वोटिंग

धरमजयगढ़ डी.ए.वी. स्कूल में मनाया गया दीपावली उत्सव

अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा स्टेशन से मालधक्का रोड

प्री-मानसून के पहली बौछार से तापमान में आई गिरावट

TAGGED:navin kadam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुनील रामदास के हाथों ओम नम: शिवाय अनुष्ठान के समापन में किया गया पौध वितरण
Next Article कांग्रेस प्रत्याशी के लिए राजकुमारी जयमाला सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपे दावेदारी आवेदन

खबरें और भी है....

प्रदेश के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच- सीएम साय
9वीं की छात्रा ने घर में की आत्महत्या
वित्तमंत्री चौधरी के आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव आज
पंचायत, पीडीएस भवन व स्वागत द्वार के निर्माण की मांग
फॉर्मर रजिस्ट्री की बढ़ाएं गति-कलेक्टर

Popular Posts

प्रदेश के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?