NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रशिक्षु एएसआई व आरक्षकों को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रशिक्षु एएसआई व आरक्षकों को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण
रायगढ़

प्रशिक्षु एएसआई व आरक्षकों को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण

पुलिस कंट्रोल रूम में चला प्रशिक्षण वर्ग, बिलासपुर रेंज की फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट डीएसपी विद्या जौहर एवं टीम ने दिया प्रशिक्षण, घटनास्थल निरीक्षण, फिंगरप्रिंट संग्रहण, नेफिस डाटाबेस एवं एमसीयू संचालन की दी गई व्यवहारिक जानकारी

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के दिशा-निर्देशन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर आज पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं जिले के सभी थानों से चयनित एक-एक पुलिसकर्मियों के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराध अनुसंधान से जुड़ी आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की विधियों में दक्ष बनाना था।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को थानों में घटित अपराधों से संबंधित घटनास्थल निरीक्षण की बारीकियों, फिंगरप्रिंट लेने की वैज्ञानिक पद्धति, घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के तरीके, मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट के प्रभावी उपयोग, राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली में आरोपियों की जानकारी की सही एंट्री तथा एमसीयू के माध्यम से आरोपियों के आईरिस एवं फोटोग्राफ लेने की विधि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस प्रशिक्षण के लिए संभागीय अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती विद्या जौहर तथा उनकी टीम विशेष रूप से रायगढ़ पहुंची। डीएसपी जौहर द्वारा मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट के उपयोग का व्यवहारिक प्रदर्शन करते हुए एक-एक प्रशिक्षणार्थी को डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के सर्च स्लिप (फिंगरप्रिंट) लेने की प्रक्रिया, उसके तकनीकी मानकों तथा एनएएफआईएस डाटाबेस में आरोपियों के डाटा की त्रुटिरहित एंट्री करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एमसीयू के माध्यम से आरोपियों के आईरिस एवं फोटोग्राफ संग्रहण की सही प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में जिला अपराध अभिलेख शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप गायकवाड़, नेफिस यूजर प्रभात प्रधान तथा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सुबोध सागर एवं दिलीप लकड़ा भी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You Might Also Like

तीज पर सुंदरकांड पाठ व सरकार के लिए सद्बुद्धि की मंगल कामना की

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल

पीएम जनमन योजना ने बदली जिंदगी की तस्वीर, सुदूर ग्राम कुर्रा के रतिराम को मिला सपनों का आशियाना

रामपुर मार्ग के माली हालत को लेकर ट्रेलर मालिक संघ ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

नशामुक्ति केंद्र में युवाओं को मशरूम उत्पादन का दिया गया प्रशिक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम आवास से बदल रही हजारों लोगों की जिंदगी
Next Article पल्स पोलियो अभियान में जिले के 1.35 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?