NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चाकू से गोदकर युवक की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चाकू से गोदकर युवक की हत्या
रायगढ़

चाकू से गोदकर युवक की हत्या

रक्तरंजित युवक की मेकाहारा में उपचार के दौरान मौत, पुराने विवाद पर किया था हमला

lochan Gupta
Last updated: July 26, 2024 12:23 am
By lochan Gupta July 26, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। तीन दिन पहले आपसी रंजिश में एक युवक को दूसरे युवक को चाकू से आठ-दस बार हमला कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरघट्टा निवासी संदीप कुमार साहू पिता संतोष साहू (24 वर्ष) खेती-किसानी का काम करता था। जो विगत 22 जुलाई को सुबह घर से घुमने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं आया। ऐसे में रात करीब 9.30 बजे पड़ोसी गांव बरतुंगा निवासी सुशील खुंटे ने फोन कर परिजनों को बताया कि संदीप खून से लतपथ हालत में पड़ा है। ऐसे में जब परिजन मौके पर पहुंच कर सुशील से घटना के संबंध में पूछताछ किया तो उसने बताया कि आज सुबह ग्राम सिंघारा निवासी भूमि खुंटे पिता भगत खुंटे भी अपने मामा के घर बरतुंगा आया था, जिससे इन दोनों की मुलाकात हो गई और किसी बात को लेकर विवाद होने पर भूमि खुटे ने धारदार हथियार से उसके पेट सहित सीने में आठ से दस बार प्रांणघातक हमला कर फरार हो गया है। ऐसे में संदीप के परिजनों ने उसे उठाकर पहले डभरा अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर उपचार के बाद डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इस दौरान करीब तीन दिन उपचार के बाद गुरुवार की सुबह मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर हत्या का मामला सामने आते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अपने दल-बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को बयान दर्ज कर मर्ग कायम करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजने की तैयारी चल रही है।
क्या कहते हैं परिजन
इस संबंध में मृतक के परिजनों का कहना था कि आरोपी भूमि खुंटे ग्राम सिंघारा का रहने वाला है और उसका पिता एसईसीएल छाल में काम करता है, जिससे उसने परिजनेां के साथ एडू में रहता है। वहीं हमेशा अपने मामा के घर आते रहता है। इस दौरान इन दोनों में किसी बात को लेकर पूर्व में विवाद हुआ होगा, जिसके चलते उसने संदीप को अकेला पाकर जानलेवा हमला किया है। साथ ही परिजनों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भद्री चौक में चक्काजाम भी करेंगे।

You Might Also Like

मशरूम उत्पादन ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया नया आयाम

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में आशीर्वाद समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग

किशोरी से दुष्कर्म, कुकर्मी को 20 साल की कैद

समर कैंप में बच्चों ने सीखे वृहद ज्ञान-विज्ञान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहरी गौठान में डंप हो रहा कचरा, सडक़ों पर मवेशियों का डेरा
Next Article जशपुर के मयाली बगीचा का भी होगा विकास

खबरें और भी है....

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस का कहर, आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते 6 सपड़ाए
शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू
चिकित्सा जगत में रायगढ़ की बड़ी उपलब्धि, डॉ. रूपेन्द्र पटेल हॉस्पिटल में ‘इटीईपी’ तकनीक से हर्निया का सफल ऑपरेशन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?