NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनपद पंचायत सीईओ पर प्रशासन के मुखिया का आदेश भी बेअसर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > जनपद पंचायत सीईओ पर प्रशासन के मुखिया का आदेश भी बेअसर
धरमजयगढ़

जनपद पंचायत सीईओ पर प्रशासन के मुखिया का आदेश भी बेअसर

सरकारी पारदर्शिता के दावे सिफर, अधिकारियों की मनमानी चरम पर

lochan Gupta
Last updated: June 15, 2024 12:07 am
By lochan Gupta June 15, 2024
Share
2 Min Read

धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद अधिकारियों को अपनी मानसिकता बदलने की हिदायत का सिलसिला जैसे जैसे मंद होता जा रहा है, वैसे वैसे सरकारी करिंदों की मनमानी पूर्ण कार्यशैली के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालात कुछ ऐसे हैं जहां अधिकारी क्षेत्र के प्रशासनिक मुख्य अधिकारी के आदेश को भी दरकिनार करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इन सब के पीछे का कारण यह है कि सरकारी दफ़्तर के अधीन दस्तावेज, जो कई तरह की कथित जन हितैषी विवरणों को समेटे हुए है, किसी भी तरह से सार्वजानिक रूप से सामने न आने पाए। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के एक आदेश को स्थानीय जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गंभीर रूप से नजऱअंदाज करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डीगेश पटेल ने आरटीआई के तहत दायर एक आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरमजयगढ़ को अंतरित करते हुए मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराए जाने की बात कहते हुए तत्संबंध में एसडीएम कार्यालय को अवगत कराने का आदेश दिया। बावजूद इसके जनपद सीईओ निर्धारित समय के बाद भी मौन धारण किए हुए हैं। यहां तक कि आवेदक द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर स्मरण पत्र लिखे जाने के बाद भी सीईओ ने किसी तरह की कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद सीईओ को दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है। क्षेत्र के मुखिया के पत्र और अधिनियम के उल्लंघन का काम काफी साहसिक है और ऐसे अदम्य साहस के पीछे पॉलिटिकल सपोर्ट की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। तो इस तरह मनमाने तरीके से पारदर्शिता के सरकारी दावे को कुचलने का काम बदस्तूर जारी है।

You Might Also Like

देर रात हाथियों के बीच फंस गया शख्स, जंगल में मांगता रहा मदद

प्रतिबंधित मार्ग पर बेधडक़ दौड़ रही बसें

बरसात आई, संकट लाई, नाली विहीन निर्माण पर फूटा पार्षद का आक्रोश

एमपी में सपड़ाया कोयला तस्करी का 5 वां आरोपी, जेल दाखिल

डीएफओ ने वन अधिनियम के उल्लंघन की जांच करने से किया इंकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रीमती शुभ्रा घोष का निधन
Next Article चालीस दिवसीय नि:शुल्क कोचिंग का हुआ समापन

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?