NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आज निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आज निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
रायगढ़

आज निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

ब्राम्हण सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: May 9, 2024 11:12 pm
By lochan Gupta May 9, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। अक्षय तृतीया यानी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा शहर के परशुराम मंदिर से होते हुए नगर भ्रमण करेगी। यात्रा को यादगार बनाने के लिए महिला करमा दल और भगवान परशुराम के लिए विशेष बग्गी मंगाया गया है। ब्राम्हण सेवा समिति की पहल पर 10 मई को सर्व ब्राह्मण समाज और आमजन इस शोभा यात्रा में शामिल होंगे इसके साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन भी किया जाएगा। परशुराम जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज बीते 10 दिनों से मना रहा है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से सीमित दायरे में समाज की महिलाएं विविध आयोजन कर रही हैं। 10 मई को शोभायात्रा भी आचार संहिता और नियमों के तहत निकली जायेगी। समिति के लोगों ने बताया कि शोभायात्रा के अस्त्र-शत्र का प्रदर्शन नहीं होगा। सिर्फ सांकेतिक रूप से इनकी पूजा होगी।
निकलेगी भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा के एक दिन पहले शहर के होटल साकेत में आयोजित पत्रकारवार्ता में ब्राम्हण सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विजय शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, अमित शर्मा, अरविंद शर्मा, कमल किशोर शर्मा, पवन शर्मा, आशीष शर्मा और विक्रांत शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि 2011 में ब्राम्हण सेवा समिति का पंजीयन हुआ। अक्षय तृतीया 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव पर स्थानीय हंडी चौक स्थित परशुराम मन्दिर से शाम 4 बजे धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही भव्य भण्डारा भी होगा। विगत 1 मई से 4 दिवसीय महिला मंडल ने भी विविध कार्यक्रम हुआ। अब 10 मई को परम्परा के अनुसार पहली मर्तबे परशुराम की शोभायात्रा बग्घी में सवार होकर निकलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि परशुराम मन्दिर में विशेष पूजा और महाआरती होगी। इसमें जिलेभर से सर्व ब्राम्हण समाज के लोग सपरिवार शामिल होकर एकता का परिचय देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई बार बैठकें भी हो चुकी है। जिला और पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग मिलता है। परशुराम भवन हेतु जमीन की मांग की गई थी। कांग्रेस शासन में भूमि मिली भी उर्दना के पास। इसके बावजूद परशुराम चौक की मांग आज भी पूरी नहीं हुई है।
बाद में होगा सामूहिक उपनयन कार्यक्रम
ब्राह्मण सेवा समिति के अमित शर्मा ने बताया कि रायगढ़ शहर में करीब 20,000 ब्राह्मण परिवार रहते हैं। भले की वह अलग भाषा या बोली बोलें पर एक मंच पर हम सब साथ हैं। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अलावे पूरे कैलेंडर वर्ष में समाज विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करता है। इस बार से हम सामुहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार आयोजित कराने का विचार कर रहे हैं। जिस पर मंथन जारी है और संभवत: इस साल से यह परंपरा भी शुरू हो जाए।

You Might Also Like

ग्राम जामछापर में संगीतमय रामकथा का आयोजन

संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होने युकां नेता राकेश पांडेय दिल्ली रवाना

छात्रों के बीच पहुंचे कारगिल विजेता गुलाबन सिंह

ओडिसा से लाई जा रही 136 बोरी अवैध धान जब्त

ओपी जिन्दल यूनिवर्सिटी शैक्षिक भ्रमण के लिए श्रेष्ठतम् संस्थान – भानु प्रताप मिश्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला प्रशासन ने ग्राम अकलतरी में बारात आने के पूर्व रोका नाबालिग का विवाह
Next Article रायगढ़ की बेटी करुणा कैवर्त्य और बबिता पटेल दसवीं मेरिट लिस्ट में

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?