सारंगढ़। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर भेड़वन गुडेली के ग्राम हरदी में भाजपा की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जहां मंडल प्रभारी निखिल बानी, बैठक प्रभारी कुलकित चंद्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीना नाथ खुंटे, जिला मंत्री श्रीमती मीराधरम जोल्हे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।
बैठक में मंडल प्रभारी निखिल बानी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से बतायें। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि – आने वाले 2024 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताअभी से कमर कस लें। हमें छग में 11 लोकसभा सीट जितना है। कांग्रेस सरकार की विफलता और वादाखिलाफी को लोगों को बताना है और केंद्र सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलकितचंद्रा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे, महामंत्री द्वय बृहस्पति यादव, रामेश्वर पूरी, विधि प्रकोष्ठ संयोजक भारत भूषण जोल्हे, मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी एवं सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक लेने पहुँचे जिला मंत्री : निखिल
