NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी शिक्षिका सुनीता यादव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी शिक्षिका सुनीता यादव
सारंगढ़

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी शिक्षिका सुनीता यादव

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta August 23, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर नईदिल्ली में (प्रशस्ति पत्र, शाल, चेक) से सम्मानित किया जाएगा। बरमकेला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक स्कूल खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव को वर्ष 2025 का साहित्य के क्षेत्र में पंडित मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं वर्ष 2024 में राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई हैं। वे प्रकृति के लिए सीड बाल, सैनिकों के लिए राखी निर्माण जैसे सामाजिक कार्य में भी जुड़ी हैं।
वो कार्य जिसके कारण उन्हें पुरस्कार मिला
शिक्षिका सुनीता यादव एक नवाचारी शिक्षिका के रूप में जानी जाती है। वह कक्षा के अ़ंतिम बच्चों को मुख्यधारा से जोडऩे हेतु प्रयासरत रहती है। साहित्य को शिक्षा से जोड़ कर बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा पर कार्य कर रही हैं। बच्चों को पोषण आहार और उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वयं के व्यय से बच्चों को नियमित दूध वितरण करती है। अधिक से अधिक न्योता भोजन करवा कर बच्चों के पोषण आहार पर भी शिक्षिका कार्य कर रही है। यह जिले की पहली महिला शिक्षिका है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में सारंगढ़- बिलाईगढ के प्राथमिक विद्यालय में आये परिवर्तन पर शोध पत्र लिखा है।
शिक्षिका सुनीता यादव ने अन्यत्र जिला बिलासपुर में भी आदिवासी बच्चों को शासकीय प्राथमिक विद्यालय तिलकडीह में निशुल्क अध्यापन समर कैंप चला कर की है। आईसीटी पर काम करते हुये बच्चों को दीक्षा एप, स्टोरी वीवर से पढा़ती हैं। बच्चों को सीखाने के लिए लघु फिल्म बनाकर शिक्षण देती है, जिसमें बच्चे और शिक्षिका सुनीता यादव अभिनय करते हैं। आडियो बुक, पाडकास्ट, ब्लागिंग, रिपोर्टर, रोजगार मूलक, शिक्षा स्मार्ट क्लास का संचालन कर रही है। इस उल्लेखनीय योगदान के कारण सुनीता यादव को पंडित मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
शिक्षिका सुनीता यादव का जन्म सांकरा जो़ंक जिला महासमुंद के जाने माने उत्कृष्ट शिक्षक पठान नाग यादव व रुपा यादव के घर में हुआ। वे छात्र जीवन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी प्रांरभिक शिक्षा सांकरा जो़ंक जिला महासमुंद में हुई है। स्नातक की पढ़ाई कला महाविद्यालय पिथौरा में की और स्नातकोत्तर अंग्रेजी साहित्य में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से पूर्ण किया व पं सुंदरलाल शर्मा विवि बिलासपुर से बीएड की। शिक्षिका का विवाह बरमकेला के व्यवसायी नंदकुमार यादव से हुआ। इनकी एकमात्र संतान सृजना यादव जनर्लिज्म और मास मिडिया कम्युनिकेशन की छात्रा है जो गुरु घासीदास विवि में अध्ययनरत है।

You Might Also Like

केडार में दिखा तेंदुआ ग्रामीण भयभीत

दो राइस मिलों में अधिकारियों का छापा

हत्या का आरोपी जमानत मिलने पर गन दिखाकर दहशत बरपा

लोगों की मांगों व शिकायत का निदान करने समाधान शिविर में पहुंच रही जिला प्रशासन

श्याम मंदिर चंद्रपुर में अभामा महिला सम्मेलन का प्रांतीय होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
Next Article कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के गांव जाकर की मुलाकात

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?