जशपुर। सरहुल सरना पूजा स्थल दीपू बगीचा में पूजा के दौरान धुआं फैलने से भडक़े मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। घटना में 25 से ज्यादा लोग मधुमक्खी के डंक से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी शामिल होना था। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। घटना के समय डिपू बगीचा में जिले भर से इक_ा हुए आदिवासी और बैगा हवन-पूजन कर रहे थे। वहीं पर मधुमक्खी का छत्ता भी था। हवन के धुएं से ही मधुमक्खियां भडक़ गईं और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया।
हमले से वहां भगदड़ जैसी मच गई। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। पूजा के दौरान वर्तमान विधायक रायमुनि भगत और पूर्व विधायक जागेश्वर राम भी मौजूद थे, जिन्हें मधुमक्खियों ने काटा है। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है। हालांकि मधुमक्खियों ने जिस वक्त हमला किया, उस वक्त पूर्व विधायक जागेश्वर राम बेहोश हो गए। घटना के बाद सरहुल पूजा स्थल में बदलाव किया गया है। वनवासी कल्याण आश्रम में इसे शिफ्ट कर दिया गया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में आने पर संशय बना हुआ है।
सरहुल सरना पूजा में मधुमक्खियों का हमला
25 से ज्यादा लोग डंक से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
